26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Nepal News: नेपाल में खोला गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, देश में कर्फ्यू अब भी जारी


नेपाल | नेपाल का राजनीतिक संकट लगातार गहराता जा रहा है. काठमांडू और देश के अन्य हिस्सों में हिंसक विरोध-प्रदर्शन जारी हैं. प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद नेपाल में कमान सेना के हाथ में आ गई है. नेपाली सेना अध्यक्ष इस वक्त किसी राष्ट्रीय नेता की तरह पूरे देश में चल रहे प्रदर्शन और हिंसा पर नियंत्रण की योजना बना रहे हैं.
नेपाल सेना ने मंगलवार रात 10 बजे से सुरक्षा अभियानों की कमान संभाल ली. सबसे पहले उन्होंने बुधवार शाम से पूरे देश में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है. दूसरी ओर सेना और राष्ट्रपति की बैठक में आगे का रास्ता निकल सकता है. इस बीच प्रदर्शनकारियों में शामिल उपद्रवियों ने कई सरकारी दफ्तरों और अदालतों में आग लगा दी. पूरे देश में हिंसक हो चुके इस जेन-जी आंदोलन में अब तक मरने वालों की संख्या 24 पहुंच गई है, जिनमें से 22 राजधानी काठमांडू में और 2 ईटहरी में मारे गए. देश में कानून और संविधान की धज्जियां उड़ गई हैं और पूरा नेपाल ही जलता हुआ नजर आ रहा है.
अब उम्मीद की जा रही है कि सेना के हालात संभालने के बाद देश में शांति स्थापित हो सकेगी. बवाल के बीच नेपाल के जिला कारागार कपिल वस्तु से 459 कैदी फरार हो गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने सुबह कपिलवस्तु जेल पर हमला किया, इसके बाद भारत में घुसपैठ की आशंका बढ़ गई है. ऐसे में भारतीय बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. चूंकि भारत और नेपाल खुली सीमा साझा करते हैं, ऐसे में वहां से अपराधियों का भागना भारत के लिए बड़ी टेंशन है. भारत-नेपाल सीमा पर भी अलर्ट जारी करना पड़ा है. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने गश्त और सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि हिंसा का असर भारतीय क्षेत्र में न फैले.
विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि भारतीय नागरिक फिलहाल नेपाल यात्रा स्थगित करें. जो पहले से वहां मौजूद हैं, वे घर से बाहर न निकलें और स्थानीय प्रशासन तथा भारतीय दूतावास, काठमांडू की सुरक्षा सलाहों का पालन करें. आपात स्थिति में दूतावास के हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by Admin , . Full responsibility for the content of this report rests with Admin . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नन्हे वैज्ञानिकों की बड़ी उड़ान: राष्ट्रीय आविष्कार क्विज में ‘ज्ञान’ का कमाल

City News Uttar Pradesh

रेल की होगी सुरक्षित रफ्तार: मानिकपुर-झांसी पुराने हो चुके रेलवे ट्रैक को बदलने का काम शुरू

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में व्यापारियों की तिरंगा यात्रा बना आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

ओवर लोड वाहनों पर चेकिंग का चला चाबुक: 27 वाहनों का हुआ चालान

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव: खौलते तेल की चपेट में आए तीन लोग, सीसीटीवी में कैद हुई तबाही

कासगंज में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश ने किया कोविड सेंटर का निरीक्षण : बढ़ते कोरोना के कहर को लेकर मंत्री ने सतर्कता बरतने के दिए आदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़