27.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में भाजपा का दस और सपा का तीन सीटों पर कब्जा, यहां देखें किस सीट पर कौन जीता-कितने मिले वोट
उत्तर प्रदेशराजनीति

बुंदेलखंड में भाजपा का दस और समाजवादी पार्टी का तीन सीटों पर कब्जा, पढ़िए किस सीट पर किसने लहराया जीत का परचम, किसको मिले कितने वोट

  • विनोद मिश्रा

बुंदेलखंड परिक्षेत्र की 13 सीटों पर दस में भाजपा और तीन पर सपा ने जीत दर्ज कराई है। बांदा की चार सीटों में तीन भाजपा तो एक सीट सपा की झोली में गई है। इसी तरह चित्रकूट की दो सीटों में भाजपा और सपा को एक-एक सीट मिली है। वहीं हमीरपुर व महोबा में दोनों सीटे भाजपा के खाते में गई हैं। जबकि जालौन की तीन सीटों में एक पर सपा और दो पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई है। हालांकि इस बार भाजपा को यहां तीन सीटों का नुकसान हुआ है, वर्ष 2017 के चुनाव में सभी 13 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। वहीं जीत पर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साहित कार्यकर्ताओं को होली और दीवाली एक साथ मनाते देखा गया। कहीं कार्यकर्ता रंग खेलते नजर आए तो कहीं जमकर आतिशबाजी छुड़ाई गई। बुंदेलखंड में बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट और जालौन की सीटों पर जीते और हारे प्रत्याशी तथा मतों की स्थिति कुछ इस तरह रही है…।

– बांदा जिले की चार विधानसभा सीटें

बांदा की चार सीटों में तीन पर भगवा : बबेरू में दौड़ी साईकिल
BJP’s Prakash Dwivedi from Banda Sadar assembly seat

बांदा सदर विधानसभा सीट

यहां पर जनता ने विधायक प्रकाश द्विवेदी पर भरोसा जताया है और उन्होंने कांग्रेस के गढ़ में पूर्व मंत्री और तीन बार विधायक रहे विवेक कुमार सिंह की पत्नी मंजुला सिंह को 15214 मतों से हराकर जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी को 81131 वोट मिले हैं, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी सपा की मंजुला सिंह को 65429 मत मिले हैं। उन्होंने 2017 के चुनाव में भी 33 हजार वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी और बसपा प्रत्याशी मधुसूदन कुशवाहा को हराया था।

बांदा की चार सीटों में तीन पर भगवा : बबेरू में दौड़ी साईकिल
Naraini Assembly (Om Mani Verma)

– नरैनी विधानसभा सीट

यहां की जनता ने पहली बार किसी महिला प्रत्याशी के सिर जीत का ताज सजाया है। भाजपा प्रत्याशी ओममणि वर्मा ने सपा की किरण वर्मा को 6719 मतों से हराकर जीत हासिल की है। ओममणि वर्मा को 83263 वोट और सपा की किरण वर्मा को 76544 मत हासिल हुए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष रहीं ओममणि वर्मा ने की मेहनत पर जनता ने विश्वास जताया है। उन्होंने यहां पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता गयाचरण को मात दी और तीसरे नंबर पर उन्हें संतोष करना पड़ा है। इस सीट पर हमेशा बसपा और सपा का कब्जा रहा है।

बांदा की चार सीटों में तीन पर भगवा : बबेरू में दौड़ी साईकिल
Tindwari Assembly (Ramkesh Nishad)

– तिंदवारी विधानसभा सीट

इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद ने सपा के बृजेश प्रजापति को 28425 मतों से हराया है। रामकेश निषाद को 86812 और प्रतिद्वंदी बृजेश कुमार प्रजापति को 58387 मत हासिल हुए हैं। भाजपा से विधायक रहे बृजेश ने पार्टी छोड़कर सपा का दामन थामा था। भाजपा जिलाध्यक्ष रहे रामकेश निषाद कोरोना काल में जनता के बीच रहकर मददगार बनकर सामने आए थे।

बांदा की चार सीटों में तीन पर भगवा : बबेरू में दौड़ी साईकिल
Baberu Assembly (Vishambhar Yadav)

– बबेरू विधानसभा सीट

जनपद की एक मात्र सीट जहां पर सपा ने अपना परचम फहराया है। जनता ने दो बार विधायक रहे सपा के प्रत्याशी विशंभर सिंह सिंह यादव को विधानसभा पहुंचाया है। विशंभर सिंह यादव को 79614 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा के अजय पटेल को 72221 मत मिले हैं। विशंभर सिंह ने बेहद नजदीकी 7393 वोटों से जीत दर्ज की है।

– चित्रकूट जनपद की दो सीटें

बुंदेलखंड में भाजपा का दस और सपा का तीन सीटों पर कब्जा, यहां देखें किस सीट पर कौन जीता-कितने मिले वोट
Anil Pradhan of SP from Chitrakoot’s Sadar seat

– चित्रकूट सदर विधानसभा

इस सीट पर सपा प्रत्याशी अनिल प्रधान ने जीत दर्ज करके भाजपा सरकार में मंत्री रहे चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय को 20876 मतों से हराकर करारी शिकस्त दी है। अनिल प्रधान ने 104771 मत हासिल किए हैं और भाजपा के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को 83895 वोट मिले हैं। इस सीट में बसपा के पुष्पेंद्र सिंह 38711 तीसरे स्थान पर रहे। चंद्रिका प्रसाद ने वर्ष 2017 में 26,936 मत के रिकार्ड अंतर से सपा के वर्तमान विधायक वीर सिंह पटेल को हराया था। सपा ने उनके यह सीट तो उनसे छीन ली है हालांकि दस राउंड तक चंद्रिका प्रसाद आगे चल रहे थे।

बुंदेलखंड में भाजपा का दस और सपा का तीन सीटों पर कब्जा, यहां देखें किस सीट पर कौन जीता-कितने मिले वोट
BJP-Apna Dal (S) alliance Avinash Chandra Dwivedi from Manikpur assembly seat

– मानिकपुर विधानसभा सीट

भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन प्रत्याशी अविनाश चंद्र द्विवेदी सपा के प्रत्याशी वीर सिंह पटेल 1179 वोट से हराया है। अविनाश चंद्र को 72129 और वीर सिंह पटेल 70950 को वोट मिले हैं। बसपा तीसरे स्थान पर रही है और प्रत्याशी बलवीर पाल को 45091 मत मिले हैं। कारोबारी अविनाश चंद्र द्विवेदी ने पहली पार राजनीति में कदम रखा और जनता ने उन्हें विधानसभा पहुंचाया है।

– महोबा जनपद की दो सीटें

बुंदेलखंड में भाजपा का दस और सपा का तीन सीटों पर कब्जा, यहां देखें किस सीट पर कौन जीता-कितने मिले वोट
Rakesh Goswami of BJP from Mahoba Assembly Sadar seat

– महोबा विधानसभा सदर

इस सीट पर भाजपा ने परचम फहराया और प्रत्याशी राकेश गोस्वामी ने 93584 वोट हासिल करके जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को 43624 मतों से पराजित किया। बसपा के संजय तिवारी तीसरे स्थान, कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिंह चौथे स्थान पर रहे हैं।

बुंदेलखंड में भाजपा का दस और सपा का तीन सीटों पर कब्जा, यहां देखें किस सीट पर कौन जीता-कितने मिले वोट
Brij Bhushan Rajput of BJP from Charkhari assembly seat

– चरखारी विधानसभा सीट

भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण राजपूत ने 101458 मत हासिल करके जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा उम्मीदवार रामजीवन यादव को 41993 मतों से हराया है। बसपा प्रत्याशी विनोद कुमार को 40861 तथा कांग्रेस प्रत्याशी निर्दोष दीक्षित को मात्र 7134 मत मिले हैं।

– हमीरपुर जिले की दो सीटों की स्थिति

बुंदेलखंड में भाजपा का दस और सपा का तीन सीटों पर कब्जा, यहां देखें किस सीट पर कौन जीता-कितने मिले वोट
Dr. Manoj Prajapati of BJP from Hamirpur Sadar Assembly seat

– हमीरपुर सदर विधानसभा

जिले की सदर विधानसभा सीट से भाजपा के डा. मनोज प्रजापति ने जीत दर्ज कराई। उन्होंने 105063 मत प्राप्त करके सपा के रामप्रकाश प्रजापति को 25830 मतों के अंतर से पराजित किया है। रामप्रकाश को 79233 मत मिले हैं।

बुंदेलखंड में भाजपा का दस और सपा का तीन सीटों पर कब्जा, यहां देखें किस सीट पर कौन जीता-कितने मिले वोट
Rath assembly seat ( Manisha Anuragi )

– राठ विधानसभा सीट

यहां सेे भाजपा की मनीषा अनुरागी ने 139105 मत प्राप्त कर दोबारा जीत का परचम फहराया है। सपा की चंद्रवती वर्मा 76736 मत प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रही हैं। मनीषा ने 62359 मतों के अंतर से चंद्रवती को शिकस्त दी है। वर्ष 2017 के चुनाव में मनीषा अनुरागी ने 104593 मतों से जीत दर्ज की थी।

– जालौन जनपद की तीन सीटें

यूपी चुनाव 2022
UP Election Results 2022

– माधौगढ़ विधानसभा सीट

यहां पर भाजपा प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन ने 104924 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी बसपा की शीतल कुशवाहा 70116 को 34808 मतो से पराजित किया है।

– उरई विधानसभा सीट

यहां भाजपा के गौरी शंकर वर्मा ने 37916 मतों से सपा के दया शंकर वर्मा को पराजित किया है। उन्होंने 126587 मत हासिल किए हैं, जबकि प्रतिद्वंदी सपा के दया शंकर वर्मा काे 88671 मत मिले हैं।

Samajwadi Party (UP Assembly Election Result 2022)
Samajwadi Party (UP Assembly Election Result 2022)

– कालपी विधानसभा सीट

यहां से सपा के विनोद चतुर्वेदी ने 2944 मतों से निषाद पार्टी भाजपा गठबंधन के छोटे सिंह को शिकस्त दी है। सपा प्रत्याशी विनोद चतुर्वेदी को 69658 तथा भाजपा गठबंधन प्रत्याशी छोटे सिंह को 66714 वोट मिले हैं।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा रंजन समाधान दिवस को बना रहीं सार्थक : फरियादी हो रहें हैं खुश

City News Uttar Pradesh

बांदा में कोरोना का कत्लेआम : मेडिकल काॅलेज में चार दिन में 49 मौतें, ऑक्सीजन के लिए मची लूट ! …

डीएम ने लिया एक्शन : बैठक में अनुपस्थित जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित दो का रोका वेतन

शजर पत्थर योजना में घोटाला: करोड़ों की ट्रेनिंग, एक ही कारीगर, बाक़ी सब फाइलों में !

City News Uttar Pradesh

जिला विकास अधिकारी का रात में औचक निरीक्षण : मुख्यालय में अनुपस्थित मिले दो अवर अभियंता और बीओ पीआरडी, अब होगी प्रशासनिक कार्रवाई

अवैध कब्जे के खिलाफ बलिया में एक्शन: चार भाइयों का मकान हुआ जमींदोज, खुले आसमान के नीचे रहने को बेबस हुए लोग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़