उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली है। विपक्ष के तमाम दावों से उलट भाजपा गठबंधन की पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी सुनिश्चित हो चुकी है। मतगणना सुबह 8 शुरू हुई और देर रात तक सभी सीटों के रुझान और कई के परिणाम आ चुके हैं। रुझानों से बीजेपी खेमे में उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा गठबंधन का 273 सीटों पर कब्जा हो गया है जबकि सपा गठबंधन 125 पर सिमटा गया है। वहीं कांग्रेस के खाते में दो और बसपा को एक सीट मिली है।

प्रदेश में भाजपा गठबंधन की आंधी चली, लेकिन प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जनपद में हार गए। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत में बड़ी भूमिका निभाकर उप मुख्यमंत्री बने केशव वर्ष 2022 के चुनाव में अपना ‘घर’ नहीं बचा सके। सिराथू सीट से सपा प्रत्याशीपल्लवी पटेल जीत गई हैं. उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य को 7337 वोटों से हराया.

– सपा की पल्लवी पटेल 7337 वोटों से डिप्टी सीएम मौर्य को हराया
सिराथू विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर दांव आजमा रहे केशव प्रसाद मौर्य सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से हार गए हैं। सपा की पल्लवी पटेल ने केशव प्रसाद मौर्य को 7337 वोटों से हरा दिया है। पल्लवी को यहां 105568 वोट मिले हैं, जबकि केशव प्रसाद को 98727 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा है। वहीं तीसरे नंबर पर रहे बसपा के मुनसाब अली को 10034 वोट मिले हैं। बता दें कि पिता को हारता देख कर केशव के बेटे और भाजपा समर्थकों ने वोटिंग को रुकवा दिया था। उनकी ओर से फिर वोटिंग कराने की मांग की गई थी। हालांकि इस पर प्रेक्षक ने फिर से मतगणना कराने से मना कर दिया था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
