City News Uttar Pradesh
बांदा में अवैध खनन एवं परिवहन: नोटों की कड़क गड्डियों नें अफसरों को बनाया सूरदास ?
उत्तर प्रदेश

बांदा में अवैध खनन एवं परिवहन: नोटों की कड़क गड्डियों नें अफसरों को बनाया सूरदास ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बालू के अवैध खनन और परिवहन में थैली की खनक नें जिम्मेदार अधिकांश अफसरों को सूरदास बना दिया हैं। बालू का अवैध खनन पर तो अंकुश नहीं हैं, वहीं अवैध ओवर लोड परिवहन परवान चढ़ रहा हैं। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल चाहते हुये भी “मातहतों की जयचंदी” के चलते पूर्णतः अवैध खनन रोकने में कामयाबी की पतंग नहीं उड़ा पा रही ? अवैध खनन पकड़वाती हैं। जुर्माने की कार्यवाई होती हैं। इतना सबके बाद भी अवैध खनन फिर परवान चढ़ जाता हैं। “माफियाओं को प्रशासनिक शूली पर चढ़ने का भय” नहीं हैं ? लाभ के चलते “सौ -सौ जूता खाय तमाशा घुस के देखें” सी कहावत चरित्रार्थ हो रही हैं?

बांदा में अवैध खनन एवं परिवहन: नोटों की कड़क गड्डियों नें अफसरों को बनाया सूरदास ?
Illegal mining and transportation in Banda: Strong bundles of notes made officers Surdas?

जिले की कटु सच्चाई यह हैं की हर खदान में अवैध खनन हैं ? शहर से लगी भवानीपुर जो डीएम नें बंद कराई बताते हैं की वंहा बिना स्वीकृति के खनन और परिवहन बदस्तूर जारी हैं? खैर वैधानिक संचालित खदानों में ओवर लोड परिहवन जमकर खिलखिला रहा हैं? शासन से लेकर प्रशासन तक ओवरलोडिंग और अवैध खनन को लेकर सख्त तेवर अपनाए है। बैठकों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए जाते हैं। ओवरलोड वाहन सड़कों का खा रहे हैं। ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। मकसद ऐसे वाहन कैमरे की जद में आ जाएं और चालान किया जा सके।

बांदा में अवैध खनन एवं परिवहन: नोटों की कड़क गड्डियों नें अफसरों को बनाया सूरदास ?
Illegal mining and transportation in Banda: Strong bundles of notes made officers Surdas?

मौरंग के अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन को लेकर माफिया ने इसका तोड़ निकाल लिया है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से दूरी बनाए हुए हैं। मौरंग के परिवहन में लगे 80 फीसदी से ज्यादा वाहनों में पुरानी नंबर प्लेट लगी है। इसमें भी अंकों को टेंपर कर दिया जाता है। जिन गाड़ियों में हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगी है, उन गाड़ियों को पूरी तरह तिरपाल से ढककर निकाला जाता है।

जिससे कैमरे में ओवरलोड मौरंग भरी होने की तस्वीर ही नहीं आती है। जिले से मध्य प्रदेश की तरफ से प्रतिदिन करीब करीब छह से सात सौ भारी वाहन प्रतिदिन निकलते हैं। लोकेशनबाजों के जरिए ऐसे वाहनों को रात एक बजे से भोर चार बजे तक निकलवाया जाता है।

बांदा में अवैध खनन एवं परिवहन: नोटों की कड़क गड्डियों नें अफसरों को बनाया सूरदास ?
Illegal mining and transportation in Banda: Strong bundles of notes made officers Surdas?

जिले में मुख्यालय की कोतवाली सहित सभी संबंधित प्रमुख पुलिस चौकियों के अलावा मटौंध, कोतवाली देहात, चिल्ला, तिंदवारी, कमासिन, मर्का, पैलानी, जसपुरा, नरैनी, कालिंजर और गिरवां के स्योढ़ा के अलावा छतरपुर से आने वाले वाहन करतल होते हुए प्रवेश करते हैं। शासन ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य की है। जबकि माफिया मौरंग ढोने वाले वाहनों को पुरानी नंबर प्लेट लगा ही चल रहे हैं। वजह, जिले में कोई टोल नहीं पड़ता है, जिससे यह पकड़ में नहीं आते हैं। थैली की खनक में ऐसे वाहनों की ओर से अफसर आंख किए रहते हैं?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा में सियासी घमासान: विधायक बृजभूषण को पंकज चौधरी द्वारा नोटिस, माहौल ‘गर्म’

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें जारी कराया 501 करोड़ 35 लाख: नलकूप परियोजना होंगी पूर्ण

City News Uttar Pradesh

बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ‘रफ्तार’ पर ‘लगाम’: खामियों का ‘पहाड़’ जस का तस, हालत ‘डेंजर’ !

City News Uttar Pradesh

बलखंडी नाका चौकी इंचार्ज सुखराम सिंह बने इंस्पेक्टर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास: बुंदेलखंड में दौड़ेगी मार्ग विकास की रफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़