24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह
उत्तर प्रदेश

बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र के मर्का गांव में बाढ़ की विभीषिका ने जनजीवन को तहस-नहस कर दिया है। यमुना की उफनती लहरें अब रिहायशी इलाकों की देहरी लांघ चुकी हैं। गांव के चारों ओर पानी का सैलाब है और इस बीच जिला प्रशासन की चिंता और हलचल दोनों तेज हो गई है।

बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह

शनिवार को जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पालाश बंसल ने बाढ़ग्रस्त गांव मर्का का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव के भीतर तक पहुंचे प्रशासनिक अमले ने हालात की गंभीरता को महसूस किया और मौके पर ही ग्राम प्रधान और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए।

बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह

निरीक्षण के दौरान डीएम जे. रीभा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, वहां नाव सहित आवश्यक बचाव संसाधनों की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही जिन परिवारों के घर बाढ़ की चपेट में हैं, उन्हें खाद्यान्न सामग्री, पेयजल और आवश्यक राहत किट मुहैया कराई जाए। डीएम ने ग्रामीणों को चेताया कि बच्चों को नदी या जलभराव वाले स्थानों पर कदापि न भेजें।

बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह

उन्होंने ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि गांव में मुनादी कराकर लोगों को सचेत करें। यह भी कहा गया कि लाइफ जैकेट और प्राथमिक उपचार किटों की पर्याप्त व्यवस्था तहसील स्तर पर की जाए। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष, तहसीलदार बबेरू, ग्राम प्रधान व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की कोशिश है कि बाढ़ से प्रभावित किसी भी व्यक्ति को अकेला न छोड़ा जाए। एसपी पलाश बंसल ने स्थानीय पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि रात-दिन निगरानी रखी जाए, विशेषकर नदियों के तटवर्ती गांवों पर।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: किसान बिलों पर साधा निशाना

City News Uttar Pradesh

अवैध रूप से अर्जित की गई 80 लाख की हुई संपत्ति कुर्क

City News Uttar Pradesh

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने सुनी ग्रामीणों की समस्यायें : निस्तारण के दिये सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda : जिला पंचायत वार्ड दस, सीता सिंह विपक्षियों के छुड़ा रहीं छक्के ! …

मंत्री और अध्यक्ष ने मनाई जीएसटी कटौती की खुशी: व्यापारियों को खिलाई मिठाई

City News Uttar Pradesh

बांदा-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैराडा के पास ‘गड्ढों’ में तब्दील: ठेकेदार मस्त, जनता त्रस्त

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़