City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कालिजर दुर्ग के जंगल में आग, पर्यटकों का प्रवेश रोका गया …

 

– 11 घंटे तक जूझते रहे बांदा और चित्रकूट से आए दमकल जवान
– ऊंचाई होने से बुझाने में दिक्कतें, देर शाम तक जंगल में दिखीं लपटें

– विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में कालिजर दुर्ग के जंगल में सुबह आग लग गई। तेज हवा के कारण करीब ढाई किलोमीटर दायरे में फैली आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे पर्यटकों का प्रवेश रोकना पड़ा। शाम साढ़े तीन बजे फिर से प्रवेश दिया गया। करीब 11 घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पूरी तरह नहीं बुझी। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दमकल के नहीं पहुंचने से जंगल में लपटें और धुआं का गुबार दिखता रहा। शाम पांच बजे बांदा व चित्रकूट से आई दमकल गाड़ियां लौट गई। सुरक्षा गार्डो ने इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को दी। कयास है कि सुबह घूमने आए किसी पर्यटक के जलती बीड़ी या सिगरेट फेंकने से आग लगी।


सुबह करीब पांच बजे कालिजर दुर्ग के सातवें फाटक के पास सुरक्षा गार्डो ने धुआं देखा। कुछ ही देर में आग की लपटें नजर आने से अफरातफरी मच गई। गार्डो ने पुरातत्व विभाग के सर्किल ऑफीसर सतेंद्र कुमार को बताया। प्रशासनिक अधिकारी और कालिंजर पुलिस ने सूखी पत्तियों व झाड़ियों को हटाकर आग को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन सूखे पेड़ और झाड़ियां जद में आने से आग विकराल होती गई।


दमकल चार घंटे देरी से आग बुझाने पहुंची। अग्निशमन दस्ता किले की ऊंचाई देख बेबस हो गया। बाद में एक छोटी गाड़ी मंगाकर ऊपर भेजा गया, जो काबू पाने में नाकाम रही। दोपहर तक वन विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। चौकी इंचार्ज हरिद्वार प्रसाद व सिपाहियों की टीम गार्डो की मदद से सूखी झाड़ियां हटाकर आग को आगे बढ़ने से रोकने का जतन करते रहे।


आग के कारण जंगल में लाखों रुपये कीमत के पेड़ जलकर राख हो गए। वहीं, बड़ी संख्या में पशु-पक्षियों के मरने का भी अनुमान है। पर्यटकों का प्रवेश रोकने से दुर्ग के नीचे भारी भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में लोग भगवान नीलकंठ के दर्शन करने पहुंचे थे, जिनको गेट से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। अंदर जाने वाली सड़क को दोनों ओर से बंद रखा गया। पुरातत्व विभाग के सर्किल ऑफिसर सतेंद्र कुमार ने बताया कि आग जंगल क्षेत्र में लगी है। किले के ऊपर पानी का इंतजाम नहीं होने से ट्रैक्टरों के जरिए पानी से भरे टैंकर भेजने पड़े। फायर ब्रिगेड अतर्रा यूनिट के विजय श्याम, बांदा के अनुज सिंह ने छोटी गाड़ियों की मदद से रास्ते के दोनों तरफ आग बुझाई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जीएसटी सुधार पर सीएम योगी का बड़ा बयान: घर, किसान और उद्योग को मिलेगा सीधा फायदा

City News Uttar Pradesh

वाहन चेकिंग में नायब तहसीलदार पर हमला, ट्रकों को छुड़ा ले गए बेख़ौफ़ मौरंग माफिया

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर को ‘दानवीर कर्ण की संज्ञा: कालिंजर बस स्टाप के लिए ‘दान’ की थी ‘बेशक़ीमती भूमि’ !

City News Uttar Pradesh

शीत लहर औऱ ठंडी का सितम परवान की ओर: दिखाने लगा जलवा

City News Uttar Pradesh

जांच टीम आ गई : अब “पर्दा उठेगा भेद खुल जायेगा “! …

यूपी पुलिस ने उन्नाव कांड का किया राजफाश, दो आरोपित गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में की थी हत्या …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़