- विनोद मिश्रा
बांदा। कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक अधेड़ की मौत हो गई। सीएमओ का कहना है कि उसे संक्रमण के अलावा कई अन्य बीमारियां भी थीं। उसे मिलाकर मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। कोरोना से तीन पाजिटिव मरीज पाए गए हैं।

– अब तक कोरोना से मृतकों की संख्या पांच हुई
कोरोना संक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कोरोना के पाजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मेडिकल कालेज में संक्रमण से पीड़ित एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि 13 फरवरी को उसे भर्ती कराया गया था। जांच के दौरा उसे संक्रमित पाया गया था। इतना ही नहीं संक्रमण के अलावा किडनी और लीवर स्रोसिस समेत कई अन्य बीमारियों से पीड़ित था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसे मिलाकर अब तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। इधर, तीन नए पाजिटिव केस पाए गए हैं। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 85 है। 15 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। तीसरी लहर में 1128 मरीज पाजिटिव आए हैं। इसमें 1041 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
