27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
युवती का शव फंदे पर लटकता मिला, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

युवती का शव फंदे पर लटकता मिला, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के कैलाशपुरी मुहल्ले में युवती का शव कमरे के अंदर साड़ी के सहारे फंदे से लटकता ससुरालीजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह शव को फंदे से नीचे उतार लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसकी बहन को बेल्ट से पीटने के बाद फांसी लगाकर हत्या कर दी।

युवती का शव फंदे पर लटकता मिला, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
The body of the girl was found hanging on the noose, the brother accused of murder

कैलाशपुरी मुहल्ला निवासी दीप्ति (24) पत्नी मनोज सेन का शव सोमवार की सुबह कमरे के अंदर साड़ी के सहारे फंदे पर लटकता ससुरालीजनों ने देखा तो चीख पड़े। आनन-फानन फंदा काटकर नीचे उतार लिया। सूचना पाकर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई कोमल पुत्र दरबारीलाल निवासी खेरिया थाना फतेहगंज ने बताया कि दीप्ति की शादी जुलाई 2021 में हुई थी। ससुरालीजन दहेज कम लाने की बात कहकर उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। ससुरालीजनों के कहने पर पति दीप्ति के साथ मारपीट करता था। पहली जनवरी को भी पति ने दीप्ति को बेल्टों से जमकर पीटा था। दीप्ति ने घटना की जानकारी अपने मायके वालों को दी थी।

Congress Addभाई का आरोप है कि ससुरालीजनों ने दीप्ति को मारपीट कर फांसी लगाकर मार डाला। दीप्ति की यह दूसरी शादी थी। उधर, मृतका के पति का कहना है कि वह मकर संक्रांति में गांव जाने की बात कह रही थी। इसी बात से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बीस हजार में ‘महिला का सौदा’: रायपुर से बांदा लाकर हुई ‘खरीद-फरोख्त’, चार आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

वन विभाग और पीडब्लूडी में ‘खींचतान’: 136 करोड़ की फोरलेन परियोजना तोड़ रही दम

City News Uttar Pradesh

लेडी गैंग का ‘आतंक खत्म’: लाखों की टप्पेबाजी का ‘काला खेल’ बेनकाब, 6 अपराधी गिरफ्तार

हादसा : झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार खाईं में पलटी, एक ही परिवार के पांच लोग हुए घायल

City News Uttar Pradesh

बांदा में लुटेरों का गैंग सक्रिय : नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रक चालक से लूटे 50 हजार

City News Uttar Pradesh

योगी राज 2.0 : भाजपा कल्चर में फिट होने का जितिन प्रसाद ने तोड़ा मिथक, कम समय में जीता शीर्ष नेतृत्व का भरोसा

ब्रेकिंग न्यूज़