- विनोद मिश्रा
बांदा। नरैनी कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पनगरा गांव में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। सरगना सहित चोरी के मामल के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।

– एसओजी व नरैनी पुलिस को मिली सफलता
एसओजी व थाना नरैनी पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को 23 सितंबर 2021 को थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनगरा गांव में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण किया। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि विगत वर्ष 23 सितंबर को रामेश्वर पुत्र बब्बू निवासी पनगरा थाना नरैनी के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिस पर थाना नरैनी में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वहीं एसपी अभिनंदन ने उक्त घटना के अनावरण के लिए टीम का गठन किया था।

घटना के खुलासे में लगी टीम द्वारा लगभग तीन माह के अंतराल के बाद सोमवार को घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना नाम रज्जब उर्फ हुकमा व अनीश खान पुत्रगण सोधी खान निवासी ग्राम सिंहपुर थाना तिंदवारी तथा नंदकिशोर उर्फ नत्थू सोनी पुत्र बद्री सोनी निवासी नरैनी बताया। अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस सहित सफेद धातु 22 नग जेवरात (कीमत लगभग एक लाख रुपये), 16 हजार 300 रुपये अन्य चोरी का माल बरामद हुआ। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त रज्जब उर्फ हुकमा डी-8 गैंग का लीडर हैं। जिसके विरुद्ध कई संगीन धाराओं में 25 से अधिक मुकदमे दर्ज है।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, आशीष पटेरिया, मयंक चंदेल प्रभारी एसओजी, आरक्षी एसओजी टीम महेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, अश्विनी प्रताप सिंह, नितेश समाधिया, भानू प्रताप, सत्यम गुर्जर व नरैनी थाना आरक्षी मोहम्मद जावेद, रोहित कुमार, अमित राजपूत, मनीष कुमार शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
