31 C
Lucknow
October 17, 2026
City News Uttar Pradesh
'मस्ती का जहर' बांट रहा चित्रकूट का वी वर्ड वाटर पार्क: क्लोरीन की ओवरडोज से सड़ रही त्वचा !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडब्रेकिंग न्यूज़

‘मस्ती का जहर’ बांट रहा चित्रकूट का ‘वी वर्ड वाटर पार्क’: क्लोरीन की ओवरडोज से ‘सड़’ रही त्वचा !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। गर्मी की छुट्टियों में मौज-मस्ती के लिए बनाए गए “वी वर्ड वाटर पार्क” से अब “जन स्वास्थ्य का बड़ा खतरा” निकलकर सामने आया है। कर्वी के शंकरबाजार रोड जगदीश गंज स्थित इस वाटर पार्क का पानी ‘विषैला’ हो चुका है। यहां स्नान करने वाले लोगों की त्वचा गल रही है, चेहरे काले पड़ रहे हैं और खुजली से चमड़ी छूट रही है।

'मस्ती का जहर' बांट रहा चित्रकूट का वी वर्ड वाटर पार्क: क्लोरीन की ओवरडोज से सड़ रही त्वचा !बिना किसी जल टेस्टिंग और मानक जांच के चल रहा यह पार्क अब सीधे प्रशासनिक लापरवाही की भी “पोल खोल” रहा पानी का पीएच लेवल मेंटेन नहीं किया जा रहा। इसी वजह से त्वचा पर रिएक्शन हो रहा है। भीड़ के हिसाब से पानी फिल्टर और रीसाइकिल नहीं हो रहा। गंदा पानी ही बार बार टैंक में घूम रहा है। इतने बड़े पब्लिक स्विमिंग एरिया के लिए स्वास्थ्य विभाग की क्लीयरेंस और समय समय पर सैंपलिंग अनिवार्य है,जो यहां नदारद है।

'मस्ती का जहर' बांट रहा चित्रकूट का वी वर्ड वाटर पार्क: क्लोरीन की ओवरडोज से सड़ रही त्वचा !पांच (5) जून को कर्वी बल्दाउगंज के विवेक त्रिपाठी अपने परिवार, पत्नी पूजा,बेटे श्लोक और शौर्य,भतीजा अक्कू के साथ पार्क गए। उसी दिन बांदा केवटरा निवासी पत्रकार शरद मिश्रा भी पत्नी मनीषा, बेटी शाम्भवी बेटे रुद्रान्श एवं भाई गौरव के साथ पहुंचे। स्नान के बाद से ही सभी ग्यारह लोगों को गंभीर रूप से केमिकल वर्न हो गया। चेहरे काले पड़ गए। त्वचा में असहनीय खुजली और जलन।

'मस्ती का जहर' बांट रहा चित्रकूट का वी वर्ड वाटर पार्क: क्लोरीन की ओवरडोज से सड़ रही त्वचा !चमड़ी पपड़ी बनकर निकल रही है। सभी का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। डॉक्टरों ने साफ कहा है कि यह क्लोरीन की अधिकता से हुआ केमिकल रिएक्शन है।

'मस्ती का जहर' बांट रहा चित्रकूट का वी वर्ड वाटर पार्क: क्लोरीन की ओवरडोज से सड़ रही त्वचा !यह मामला अब सिर्फ मनोरंजन का नहीं, सीधे जन स्वास्थ्य से जुड़ा आपराधिक लापरवाही का है। मांग उठ रही है कि जिला प्रशासन, सीएमओ और खाद्य सुरक्षा विभाग संयुक्त टीम बनाकर तुरंत “वी वर्ड वाटर पार्क” के पानी का सैंपल ले। जब तक लैब रिपोर्ट में पानी नहाने योग्य साबित नहीं होता, “पार्क को सील” किया जाए।

'मस्ती का जहर' बांट रहा चित्रकूट का वी वर्ड वाटर पार्क: क्लोरीन की ओवरडोज से सड़ रही त्वचा !दोषी संचालक पर केस दर्ज हो। गर्मी से राहत देने वाला वाटर पार्क अगर ‘स्किन बर्न सेंटर’ बन जाए तो इससे बड़ा धोखा क्या होगा? प्रश्न सीधा है। बिना जांच के “लाइसेंस” किसने दिया। बच्चों की त्वचा गलने के बाद भी प्रशासन क्यों चुप है। चित्रकूट एवं यहां पहुंच रहें पड़ोसी जिलों के लोगों की सेहत से कब तक खिलवाड़ होता रहेगा। होना यह चाहिये की जब तक प्रशासन पानी की शुद्धता का प्रमाण नहीं देता, “वी वर्ड वाटर पार्क” में नहाना खतरनाक “जानलेवा” भी साबित हो सकता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अन्ना गायें अब करेंगी कमाल : किसान होंगे खुश हाल ! …

बांदा में सर्दी का सितम जारी: शीतलहर एवं ठिठुरन से जनमानस अस्त -व्यस्त

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का किया लोकार्पण: स्वच्छता का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

Banda : विधायक प्रकाश ने शुरू कराया रेलवे अंडर ब्रिज सड़क का निर्माण, किया निरीक्षण …

महाकुंभ में सनसनी: बांदा के सफाई कर्मी ने खुद का गला रेता, वजह अज्ञात

City News Uttar Pradesh

पाकिस्तान की जेल से रफीक की रिहाई बांदा में खुशियों की बहार लाई

ब्रेकिंग न्यूज़