- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला भाजपा की बैठक में संगठन द्वारा जारी अभियानों की समीक्षा की गई। रणनीति को अंजाम तक पहुंचाने का चिंतन एवं निर्णय लिया गया। बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण विषय पर सेक्टर सह परिचर्चा, बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा आजीवन सहयोग निधि विषयों पर मंथन हुआ।

मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित क्षेत्रीय भाजपा मंत्री तथा जिला प्रवासी पवन प्रताप सिंह ने बताया कि भूत सशक्तिकरण अभियान को लेकर जिला व मंडल स्तर में समितियां बनाई गई है। शक्ति केंद्र स्तर पर जो भी बूथ आते हैं उनमें बूथ गठन आदि महत्वपूर्ण कार्य समय से संपन्न करना है। बूथों में काम करने वाले लोगों की टीम तैयार करना है। बूथ समिति में जातिगत समीकरण का ध्यान रखते हुए महिलाओं को भी भागीदारी देनी है।

विशिष्ट अतिथि जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा की भाजपा की इस कामकाजी बैठक में हम पूर्ववर्ती रिकार्डों के साथ बैठे हैं। बूथ सशक्तिकरण के तहत सर्व स्पर्शी बूथ समिति का गठन करना है।आजीवन सहयोग निधि का जो लक्ष्य मिला है उसको ढाई गुना करके नया कीर्तिमान बनाएंगे।

बैठक में आजीवन सहयोग निधि के बुंदेलखंड प्रभारी तथा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि कोई भी संगठन बिना अर्थ के नहीं चलता। संगठन के कार्य हेतु कोष अति महत्वपूर्ण है। भाजपा हर 5 वर्ष में आजीवन सहयोग निधि के रूप में सभी से आर्थिक सहयोग का अभियान चलाती है। इसके लिए पार्टी ने सभी जनप्रतिनिधियों के लिए लक्ष्य भी तय किए हैं। जिला भाजपा संयोजक संजय सिंह ने विषय वस्तु को समझाते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, नरैनी ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल, जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, कमासिन ब्लाक प्रमुख रावेंद्र गर्ग, बबेरू ब्लाक प्रमुख रमाकांत सिंह, जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि सभी प्रमुख लोग उपस्थित थे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
