City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मौरंग खदान के पास सो रहे किशोर पर चढ़ा डंपर, हुई मौत, भाई ने गैर इरादतन हत्या का दर्ज कराया मुकदमा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । कनवारा खदान में मौरंग लेने गए डंपर चालक ने खेत की रखवाली कर रहे किशोर पर वाहन चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों से सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंची और कागजी कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डंपर जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। दो लोग घायल बताए जाते हैं, जिनका गुपचुप तरीके से इलाज कराया जा रहा है। इधर, खदान संचालक ने घायलों के स्वजन से इलाज व आर्थिक मदद की बात कह समझौता कर लिया। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।


शहर कोतवाली क्षेत्र की कनवारा खदान में मौरंग लादने के लिए एक डंपर चालक गया था। नदी किनारे मौरंग के टीले के पास जर्दा गांव निवासी 16 वर्षीय सुभाष निषाद पुत्र स्व. ओमदत्त निषाद खेत की रखवाली करने के लिए अपने साथी के साथ सो रहा था। सुबह करीब पांच बजे मौरंग लादने के लिए पहुंचा चालक डंपर बैक करने लगा, तभी खेत में लेटा सुभाष उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूत्र बताते हैं कि साथ मौजूद उसका दोस्त भी जख्मी हुआ है। आननफानन उसे अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच खदान संचालक मामले को रफादफा करने में जुट गए।


– खदान पहुंची भीड़, मुआवजा की मांग
हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ खदान पहुंच गई। भीड़ देख वाहनों से वहां मौजूद लोग भागने लगे। ग्रामीणों ने मृतक के स्वजन को पंद्रह लाख रुपये मुआवजा की मांग की। सीओ राकेश कुमार व कोतवाल जयश्याम शुक्ला ने किसी तरह लोगों को शांत किया।


– खोदाई से बचाने के लिए करते हैं रखवाली
ग्रामीणों का कहना है कि खदान संचालक रात में नदी किनारे आसपास के खेतों से भी अवैध तरीके से मौरंग की खोदाई करा लेते हैं। इसको देखते हुए किसान अपने खेत में ही रात गुजारते हैं। किसान आशीष व अन्य कुछ और लोग नदी किनारे के खेतों को खोदाई से बचाने के लिए वहीं सो रहे थे। कोतवाल जयश्याम ने बताया कि डंपर को जब्त कर लिया गया है। बरामद कागजातों के आधार पर चालक व मालिक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति : लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी एकता को लगेगा झटका ? डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस दावे ने बढ़ाई टेंशन !

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताई डाक्टर आंबेडकर नीति और सिद्धांतों की भक्ति

स्टेशन पर मिली सिर कटी लाश बनी जीआरपी के लिए मुसीबत, फिर मददगार बना आधार कार्ड

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त और डीएम की रणनीति, किसान महसूस करेगें आंनद !

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बांदा में बाढ़ के हालातों का लिया जायजा: राहत के दिये निर्देश

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत और भाई गंभीर: घर में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़