30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम की अपील, लाकडाउन खत्म होने के बाद जरूरी हो तो तभी घर से निकलें बाहर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए कहा कि शादी समारोह में बंद हाल में 50 से ज्यादा लोग नहीं होंगे। इसके साथ ही मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही सेनेटाइजेशन करना अनिवार्य होगा। अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति है। पंचायत चुनाव के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही मेडिकल कालेज में कार्मिकों का प्रशिक्षण भी सुचारू रूप से चलेगा। उन्होंने अपील की है कि इस समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क लगाकर रहें, मास्क को पूरी तरह से लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग यानी कि दो मीटर की दूरी बहुत ही जरूरी है। हाथों को बार-बार साबुन से धोएं। इसके साथ ही ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है।


जिलाधिकारी ने कहा कि लाकडाउन खत्म होने के बाद बाजार में आनावश्यक न पहुंचे। लोग अपने घरों में ही रहें, अगर जरूरी कार्य न हो। बच्चों और बुजुर्गों को बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों में किसी भी दशा में न ले जाएं। उन्होंने मैरिज हाल आनर आदि से कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है। कहा कि दुकानों में अनिवार्य रूप से दुकानदार और कर्मी मास्क लगाकर बैठें। जो लोग मास्क न लगाए हों उन खरीददारों को सामग्री न दी जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य भी चल रहा है। बताया कि 93 सेंटरों में कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, किसी भ्रम में न रहें। जिलाधिकारी ने एक बार फिर से अपील करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में हमारा साथ दें, ताकि हम पूरे समाज की सुरक्षा कर सकें। 35 घंटे के लाकडाउन के बाद भी अगर आपको बहुत जरूरी कार्य है तभी घरों से बाहर निकलें। संकट की घड़ी में हमारा साथ दें, ताकि हम समाज की रक्षा कर सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बहुत आवश्यक है। आवश्यक सेवाओं को इस दायरे से मुक्त रखा गया है। हमारे पास संसाधनों का अभाव नहीं है। बस आमजन का सहयोग चाहिए। यह बात जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कही।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अठ्ठाइस करोड़ में बिक गई “स्वच्छता”: गांवों में सड़ांध और फाइलों में सफाई !जिम्मेदार बेखबर !

City News Uttar Pradesh

सीओ का दिखा अलग अंदाज : फरियादी को मिठाई खिलाकर मनाया जन्मदिवस, बुजुर्ग व्यक्ति से लिया आर्शीवाद

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल सहित 10 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, बनेंगे अंडर और ओवरब्रिज

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना का कहर, मरीज बढ़े तो और कम पड़ जाएगा मेडिकल कॉलेज का मैन पावर ! ​….

मंत्री रामकेश नें मृतक दंपत्ति आश्रितों को दिया चार -चार लाख का चेक : जताई संवेदना

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप सूचना विभाग का यह हाल : अवैध बालू खनन को बना ढाल, हुआ मालामाल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़