City News Uttar Pradesh
बालू से ओवर लोड़ ट्रक नें बाईक में मारी टक्कर : एक घायल दूसरा यमलोक सिधारा
उत्तर प्रदेश

बालू से ओवर लोड़ ट्रक नें बाईक में मारी टक्कर : एक घायल दूसरा यमलोक सिधारा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बालू से भरे ओवरलोड ट्रक ने एक बाइक पर सवार दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक चला रहा युवक उछलकर रोड के किनारे खंती में जा गिरा। वहीं, पीछे बैठा पूर्व प्रधान पुत्र चचेरा भाई बाइक समेत ट्रक में फंसकर सौ फीट तक घिसटता चला गया।

बालू से ओवर लोड़ ट्रक नें बाईक में मारी टक्कर : एक घायल दूसरा यमलोक सिधारा
Truck overloaded with sand collided with a bike: one injured and the other Yamlok Sidhara

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक की हेलमेट पहने होने से जान बच गई, उसे मामूली चोटें आईं। ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। कुर्रम गांव निवासी निरंजन पटेल अपने चचेरे भाई राजेश पटेल के साथ शनिवार देर रात मसूर की फसल की थ्रेसिंग कराने बाइक से खेत जा रहे थे। बाइक राजेश चला रहा था। वह हेलमेट लगाए था। रास्ते में कुर्रम और साथी गांव के बीच बिसंडा की ओर से आए तेज रफ्तार बालू से भरे ओवरलोड ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक चला रहा राजेश उछलकर खंती में जा गिरा।


वहीं, निरंजन बाइक समेत ट्रक में फंसकर लगभग सौ फीट तक घिसटता चला गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। जबकि चालक भाग निकला। मृतक इकलौता पुत्र था, उसकी एक बहन है। पुलिस इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि हादसे में घायल चचेरे भाई राजेश की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दहशत का अंजाम : विदेश से लौटने वालों पर खास नजर !

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने दिए निर्देश : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए यूपी में एक हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें जारी की अपील : हाथी पांव से मुक्ति में करें सहयोग

City News Uttar Pradesh

विवेकानंद शर्मा स्मृति पुरस्कार से मेधावी छात्र हुये सम्मानित

City News Uttar Pradesh

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे को नही मिली राहत: भरना पड़ेगा जुर्माना

City News Uttar Pradesh

चर्चित समाजसेवी जयराम सिंह “बछेउरा” बने देवदूत वानर सेना के बुंदेलखंड प्रभारी

ब्रेकिंग न्यूज़