City News Uttar Pradesh
चौंसठ साल बाद भी विकास 'लापता': आजादी के 'दशकों' बाद भी नरक में कटती जिंदगी
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

चौंसठ साल बाद भी ‘विकास’ लापता: आजादी के ‘दशकों’ बाद भी ‘नरक’ में कटती जिंदगी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। एक तरफ सरकार गांवों को “विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के दावे” कर रही है, दूसरी तरफ जनपद का मवई बुजुर्ग गांव उन दावों की “हकीकत बयां” कर रहा है। “वर्ष 1962 में बसे इस गांव” के दर्जनों परिवार आज भी “सड़क,नाली और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस” रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि “बरसात आते ही गांव की गलियां कीचड़ और गंदे पानी” के “दलदल में तब्दील” हो जाती हैं। विकास की चमकदार तस्वीरों और सरकारी दावों के बीच मवई बुजुर्ग की तस्वीर प्रश्न खड़े कर रही है कि आखिर 64 वर्षों बाद भी इस गांव तक विकास क्यों नहीं पहुंच पाया?

चौंसठ साल बाद भी 'विकास' लापता: आजादी के 'दशकों' बाद भी 'नरक' में कटती जिंदगीग्रामीणों का कहना है कि गांव में न तो सीसी रोड है और न ही नालियों की व्यवस्था। थोड़ी सी बारिश होते ही गलियां पानी से लबालब भर जाती हैं। घरों के बाहर कीचड़ का साम्राज्य फैल जाता है और लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है। बच्चों का स्कूल जाना, महिलाओं का घर से निकलना और बुजुर्गों का आवागमन किसी चुनौती से कम नहीं रह जाता। गांव के लोग वर्षों से इसी समस्या को झेल रहे हैं, लेकिन समाधान आज तक नहीं मिला। ग्रामीणों के अनुसार गांव में रहने वाले अधिकांश लोग गरीब, भूमिहीन मजदूर हैं। संसाधनों की कमी के कारण वे अपनी समस्या का समाधान स्वयं नहीं कर सकते।

चौंसठ साल बाद भी 'विकास' लापता: आजादी के 'दशकों' बाद भी 'नरक' में कटती जिंदगीग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों को समस्या बताई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। जमीन पर कोई काम नहीं हुआ। जलभराव और गंदगी के कारण गांव में संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बना रहता है।  ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है और मलेरिया, डायरिया जैसी बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। लोगों का आरोप है कि “प्रशासन तब जागता है जब हालात बिगड़” जाते हैं, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। वर्षों से उपेक्षा झेल रहे ग्रामीण आखिरकार जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन देकर गांव में करीब 150 मीटर सीसी रोड और नाली निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह कार्य हो जाए तो गांव की सबसे बड़ी समस्या समाप्त हो सकती है और सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने भाजपा की जीत पर जताई खुशी: बोले- खत्म हुई झूठ और लूट की राजनीति

City News Uttar Pradesh

यूपी : माननीय विधायक की ठसक हुई खत्म, पूर्व होते ही मुख्तार अब बांदा जेल का साधारण बंदी

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें बताया लाइफ को खतरा : बचाव हेतु अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

भाटी गांव में ‘पशुबाड़े’ में दहकी ‘आग’ बनी जान लेवा : पांच मवेशियों की मौत

City News Uttar Pradesh

दोहरा हत्याकांड: हमीरपुर में सगे भाई-बहन की हत्या, शवों को देख मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

गजब, बुन्देलखंड का उद्धार: सजावटी मछलियां करेगी मालामाल !

ब्रेकिंग न्यूज़