City News Uttar Pradesh
बाहुबली मुख्तार अंसारी की मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ीं मुश्किलें, हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी ईडी
उत्तर प्रदेश

यूपी : माननीय विधायक की ठसक हुई खत्म, पूर्व होते ही मुख्तार अब बांदा जेल का साधारण बंदी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोर्ट में पेशी के लिए सोमवार को लखनऊ ले जाते समय मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था पहले जैसी नहीं थी। एक एंबुलेंस में वह खुद दो सिपाहियों और पीछे वज्र वाहन में एक इंस्पेक्टर, एक दारोगा, एक हेड कांस्टेबल और तीन सिपाही। पहले सुरक्षा के नाम पर लाव-लश्कर चलता था। यह फर्क था उसके विधायक होने का रुतबा खत्म होने का। माननीय की जगह पूर्व विधायक होते ही माफिया साधारण बंदी की श्रेणी में आ गया है।
मंडल कारागार में रविवार आधी रात भारी फोर्स के साथ ही एक गाड़ी पीएसी के जवान भी पहुंचे थे और लग रहा था कि सुरक्षा के पूरे तामझाम के साथ ही माफिया मुख्तार को लखनऊ ले जाया जाएगा। रात भर उच्चाधिकारियों की जेल में आवाजाही और काफी देर तक माथापच्ची के बाद सोमवार सुबह माफिया को साधारण सुरक्षा के साथ लखनऊ रवाना किया गया। डीआइजी जेल संजीव त्रिपाठी ने बताया कि इसके पूर्व मुख्तार अंसारी को विधायक होने के चलते व दूसरी जेल में शिफ्ट करने के नियम के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाती थी। अब वह विधायक नहीं हैं और पेशी पर ले जाने के नियमों के तहत उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था में भेजा गया।

यूपी : माननीय विधायक की ठसक हुई खत्म, पूर्व होते ही मुख्तार अब बांदा जेल का साधारण बंदी
UP: Hon’ble MLA’s death ended, Mukhtar is now a simple prisoner of Banda jail as soon as he is done

– लखनऊ ले जाने में खराब हुआ वज्र वाहन, रात में हुई वापसी

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी को कोर्ट में पेशी के लिए लखनऊ ले जाने के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे जेल से निकलने के बाद 20 किलोमीटर दूर एंबुलेंस मुख्तार को लेकर करीब एक किलोमीटर आगे निकल गई। पीछे सुरक्षा में चल रहा वज्र वाहन तिंदवारी में खराब हो गया। उसको धक्का मारकर बढ़ाना बढ़ा। एंबुलेंस में मात्र दो सिपाही थे जबकि पीछे वज्र वाहन में इंस्पेक्टर दारोगा के साथ चार सिपाही। वाहन में खराबी के कारण तिंदवारी थाने के फोर्स को लेकर एक गाड़ी मुख्तार को फतेहपुर जिले की सीमा तक छोडऩे गई। लखनऊ में पेशी के बाद माफिया शाम करीब साढ़े सात बजे वापस मंडल कारागार में दाखिल किया गया।

यूपी : माननीय विधायक की ठसक हुई खत्म, पूर्व होते ही मुख्तार अब बांदा जेल का साधारण बंदी
UP: Hon’ble MLA’s death ended, Mukhtar is now a simple prisoner of Banda jail as soon as he is done

– जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा कर अवैध निर्माण का मामला

इस मामले में मुख्तार के अलावा उनके बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल है। 27 अगस्त, 2020 को इस मामले की रिपोर्ट प्रभारी लेखपाल सुरजन लाल ने थाना हजरतगंज में दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक जियामऊ इलाके की एक सरकारी जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिये अभियुक्तों ने अवैध रूप से मकान का निर्माण कराया है। इन्होंने करोड़ों की सरकारी जमीन को हड़प लिया। मामले में मुख्तार की ओर से जमानत अर्जी भी दाखिल की गई जिस पर सुनवाई के लिए दो अप्रैल की तारीख तय की गई है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘ईश्वर’ को कलयुग में लेना पड़ेगा अवतार, ‘आधार’ के चक्कर में फंसे विश्व के “पालन हार” ! …

कांग्रेस का ‘पेपर लीक’ पर बड़ा प्रहार: छात्रों का ‘भविष्य’ बेच रही भाजपा सरकार

Admin Team

पुलिस नें अपराधियों का बजा दिया बाजा: जब्त किया लगभग 73 लाख की संपत्तियां

City News Uttar Pradesh

Banda : दीक्षांत समारोह में बच्चों को मिले ग्रेजुएशन सार्टिफिकेट …

आयुक्त अजीत का स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर: बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं

City News Uttar Pradesh

बांदा मंडल कारागार में डान मुख्तार की बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था, क्या जेलों में फिट हैं डान के मोहरे ? …

ब्रेकिंग न्यूज़