26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बीस हजार में 'महिला का सौदा': रायपुर से बांदा लाकर हुई 'खरीद-फरोख्त', चार आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

बीस हजार में ‘महिला का सौदा’: रायपुर से बांदा लाकर हुई ‘खरीद-फरोख्त’, चार आरोपी गिरफ्तार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बीस हजार रुपये और एक इंसान का सौदा ! ‘रायपुर से बांदा’ लाई गई ‘महिला को हड़हामाफी गांव में बेचने’ का आरोप सामने आते ही ‘सनसनी’ फैल गई। खबर पुलिस तक पहुंची तो एएचटीयू ने मोर्चा संभाला, महिला को बरामद किया और कथित ‘खरीद-फरोख्त’ के खेल में शामिल ‘चार आरोपियों को दबोच’ लिया। लेकिन असली सवाल अब भी बाकी है आखिर इस सौदे के पीछे कौन था? महिला को रायपुर से बांदा क्यों लाया गया? और क्या ‘चार गिरफ्तारियां इस पूरे खेल का सिर्फ एक छोटा हिस्सा’ हैं?

दुष्कर्म और रंगदारी की सनसनीखेज वारदात: बेटी व मां हुए 'शिकार', पुलिस 'जांच' में जुटी !बदौसा थाना क्षेत्र में 19 अगस्त को डायल-112 के जरिए हड़हामाफी गांव में ‘महिला की खरीद-फरोख्त’ की सूचना मिली थी। सूचना पर एएचटीयू पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और ‘महिला को गांव से बरामद’ कर लिया। उसका बयान दर्ज कराने के साथ चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और बाद में उसे ‘वन स्टॉप सेंटर’ भेजा गया। महिला की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। संभावित ठिकानों पर दबिश के साथ पुलिस टीमें लगातार निगरानी कर रही थीं। 20 अगस्त को ‘गश्त और चेकिंग’ के दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ोखर खुर्द बाईपास चौराहे के पास ‘घेराबंदी’ कर ‘चार आरोपियों को गिरफ्तार’ कर लिया गया।

बीस हजार में 'महिला का सौदा': रायपुर से बांदा लाकर हुई 'खरीद-फरोख्त', चार आरोपी गिरफ्तारपुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में हड़हामाफी गांव निवासी विनय, रामभवन, गरीबदास और उदित उर्फ लक्कू शामिल हैं। सीओ सदर सौरभ सिंह के अनुसार, महिला की बरामदगी के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर ‘जेल’ भेज दिया गया। अब पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। एक महिला की ‘कथित खरीद-फरोख्त से शुरू हुई यह कहानी अब पुलिस की जांच में किस बड़े राज’ तक पहुंचती है, इस पर सबकी नजर है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में प्रवेश की दूसरी सूची जारी, 19 सितंबर तक लिए जाएंगे प्रवेश

City News Uttar Pradesh

Banda- चित्रकूट धाम मंडल ऩे की वफा, पर केंद्र सरकार हुई बेवफा !

City News Uttar Pradesh

किसान आसमां से गिरकर खजूर में अटके : यूरिया की मोहबब्त बेवफा हो गई

City News Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश “अवैध बालू परिवहन” में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh

बांदा में बिजली विभाग फेल: फाल्ट-शटडाउन ने शहर को 20 घंटे बनाया ‘बंधक’

City News Uttar Pradesh

बांदा के नये खनिज अधिकारी रंजन के तेवर सख्त: अवैध खनन एवं परिवहन पर लगेगा ब्रेक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़