26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मेडिकल कॉलेज में डाका: पुलिस चौकी के बावजूद 'दो घरों' में सेंध, सीसीटीवी में कैद हुआ 'कांड'
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

मेडिकल कॉलेज में डाका: पुलिस चौकी के बावजूद ‘दो घरों’ में सेंध, सीसीटीवी में कैद हुआ ‘कांड’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज परिसर में ‘चोरों ने ऐसा दुस्साहस’ दिखाया कि अब ‘सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवालों की बौछार’ हो रही है। जिस परिसर में पुलिस चौकी मौजूद है, उसी परिसर में चोरों ने एक ही रात डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर के दो सरकारी आवासों को निशाना बना दिया। ताले टूटे, अलमारियां खुलीं और लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान लेकर ‘चोर फरार’ हो गए।

मेडिकल कॉलेज में डाका: पुलिस चौकी के बावजूद 'दो घरों' में सेंध, सीसीटीवी में कैद हुआ 'कांड'वारदात 18/19 अगस्त की रात की बताई जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों की हरकत ‘सीसीटीवी कैमरे में कैद’ हो गई। फुटेज में ‘दो संदिग्ध कमरे के अंदर दाखिल’ होते और ‘अलमारी खंगालते’ दिखाई दे रहे हैं। अब पुलिस इसी फुटेज के सहारे ‘चोरों तक पहुंचने’ की कोशिश में जुटी है। मेडिकल कॉलेज परिसर में पुलिस चौकी होने के बावजूद ‘दो सरकारी आवासों’ में एक साथ ‘चोरी’ होना ‘सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल’ है।

मेडिकल कॉलेज में डाका: पुलिस चौकी के बावजूद 'दो घरों' में सेंध, सीसीटीवी में कैद हुआ 'कांड'चोरों ने पहले ‘आवासों के ताले तोड़े’ और फिर ‘बेखौफ होकर अंदर घुसे’। अलमारी खंगाली और ‘जेवरात समेत कीमती सामान’ समेटकर निकल गए। ऐसा लगा मानो ‘चोरों को न पुलिस का डर था, न सीसीटीवी का और न ही सुरक्षा व्यवस्था की कोई परवाह’। अब सवाल यह है कि ‘क्या चोरों ने पहले से मेडिकल कॉलेज परिसर की रेकी’ कर रखी थी?

कुलदीप सेंगर का भाई कैदी अतुल सिंह फरार: प्रशासनिक सिस्टम बेनकाब, 4 पुलिस कर्मियों पर मुकदमाचोरों ने टाइप-III ब्लॉक-6 स्थित डॉक्टर विकास कनौजिया के फ्लैट को निशाना बनाया। सामने आई जानकारी के मुताबिक यहां से करीब 40 लाख रुपये के जेवरात और अन्य सामान चोरी होने की बात कही गई है। इसके बाद चोरों ने टाइप-III ब्लॉक-4 के फ्लैट नंबर-2 में रहने वाली नर्सिंग ऑफिसर प्रभा प्रजापति के आवास को भी खंगाल डाला। यहां से करीब 7 से 8 लाख रुपये के ‘जेवरात चोरी’ होने की जानकारी सामने आई है। यानी ‘एक ही रात में दो सरकारी आवास और लाखों का माल चोरों ने पूरी वारदात को बेहद शातिराना अंदाज में अंजाम’ दिया।

मेडिकल कॉलेज में डाका: पुलिस चौकी के बावजूद 'दो घरों' में सेंध, सीसीटीवी में कैद हुआ 'कांड'पुलिस के हाथ अब इस केस में ‘सबसे बड़ा सुराग लगा है सीसीटीवी फुटेज’। जिसमें ‘दो संदिग्ध कमरे के अंदर दाखिल’ होते हैं और ‘अलमारी खोलकर सामान खंगालते’ दिखाई देते हैं। अब ‘पुलिस इन चेहरों की पहचान में जुटी’ है। मेडिकल कॉलेज परिसर और आसपास लगे ‘दूसरे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली’ जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध कहां से आए, किस रास्ते से परिसर में घुसे और ‘चोरी के बाद किस दिशा में फरार’ हुए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कबाड़ की दुकान में फिर मिलीं 1268 सरकारी किताबें, स्कूली बच्चों को बांटी जानी थी मुफ्त, कबाड़ी को भेजा जेल

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग “काली डायन” को देंगे पटखनी : स्वास्थ सुरक्षा के लिये ताल ठोंको अभियान

City News Uttar Pradesh

सूर्य देवता का आशिर्वाद मंडल पावर कार्पोरशन करेगा ग्रहण : संकट का होगा निदान !

City News Uttar Pradesh

मतदाता पुनरीक्षण की हो गई ‘लईया करारी’ : क्या प्रत्याशी मारेंगे ‘गुहारी’ ?

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई: जमीन में लिटाकर हो रहा इलाज, दो सौ बेड का अस्पताल नहीं संचालित

बांदा की अमलोर बालू खदान, क्या हो रहीं ब्लैक मेलिंग का शिकार ? …

ब्रेकिंग न्यूज़