28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
चंद्रावल की लहरों ने 'छीन' लिए 'तीन चिराग': एक साथ उठे दो सगे भाई-बहन के जनाजे
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

चंद्रावल की लहरों ने ‘छीन’ लिए ‘तीन चिराग’: एक साथ उठे दो सगे भाई-बहन के जनाजे

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सोमवार की सुबह चंद्रावल नदी का पानी नहीं, काल बनकर बहा। हंसी-खुशी नहाने गए तीन मासूम लहरों में समा गए और लौटीं तो सिर्फ लाशें। इस हृदयविदारक हादसे ने गौरी कला गांव को रुला दिया। एक झटके में तीन घरों के चिराग बुझ गए। गौरी कला निवासी रामशंकर विश्वकर्मा के आंगन की किलकारी हमेशा के लिए खामोश हो गई। 14 साल की बिटिया माधुरी और 10 साल का लाडला अंशु “दोनों सगे भाई-बहन” सुबह खेलते-कूदते नदी की ओर निकले थे। किसे पता था कि मां का आंचल छोड़कर गए ये बच्चे कफन में लिपटकर लौटेंगे। जब दोनों के शव एक साथ घर पहुंचे तो मां बेसुध होकर गिर पड़ी। पिता रामशंकर पत्थर की मूरत बन गए। पूरा गांव बिलख पड़ा।

चंद्रावल की लहरों ने 'छीन' लिए 'तीन चिराग': एक साथ उठे दो सगे भाई-बहन के जनाजेइस मंजर का तीसरा शिकार बना कानपुर के घाटमपुर का 13 साल का प्रतीक। बेटा पंकज का लाडला, रिश्तेदारी में आया था। सोचा था दो दिन हंसी-खुशी बीतेंगे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। दोस्तों संग नहाने गया प्रतीक भी चंद्रावल की गहराई में खो गया। घाटमपुर में जब खबर पहुंची तो वहां भी मातम छा गया। सोमवार सुबह गौरी कला और आवारा गांव के बीच नदी में तीनों बच्चे नहा रहे थे। अचानक पैर फिसला और तीनों गहरे पानी में चले गए। चीख सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने शोर मचाया।

शादी में शामिल होने गई मासूम की नदी में मौत: बालू माफिया के गड्ढों ने ली 8 साल की जान !पुलिस और गोताखोर पहुंचे। एक-एक कर जब तीनों की निष्प्राण देह पानी से बाहर आई तो वहां खड़े हर शख्स का कलेजा फट पड़ा। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिलखते परिजनों को देखकर पुलिसकर्मियों की भी आंखें नम हो गईं। सावन का महीना आने वाला था, घर में त्योहार की तैयारी थी। पर अब सिर्फ मातम है। चंद्रावल की लहरें शांत हैं, पर तीन मांओं की कोख में उठा तूफान शायद कभी शांत न हो।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुजुर्ग की गोली मारकर रहस्यमयी हत्या: बदमाशों ने पेट में मारी गोली

रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी से कटकर अधिवक्ता की मौत, ट्रेन में फंसकर 500 मीटर तक घिसटा शव

बांदा-चित्रकूट लोकसभा : कृष्णा पटेल नें डेढ़ दशक बाद महिला प्रत्याशी की जीत का रच दिया इतिहास

City News Uttar Pradesh

बंगाल हिंसा पर विहिप का फूटा आक्रोश: रोहिंग्या घुसपैठियों को बाहर निकालने की उठी आवाज़

City News Uttar Pradesh

डेंगू का दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा प्रकोप : बांदा का स्वास्थ्य विभाग लाचार, राम भरोसे हो रहा इलाज

City News Uttar Pradesh

डीएम नें किया घरौनी वितरण : लाभार्थियों को योजना का बताया फायदा

ब्रेकिंग न्यूज़