
- शरद मिश्रा
बांदा। संत शिरोमणि गुरु रविदास की चतुर्थ चरण ‘कलश वंदन यात्रा’ ने मंगलवार को ‘आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता’ का संदेश देते हुए भव्य रूप में ‘अपनी मंजिल’ पूरी की।
सदर विधानसभा क्षेत्र के खुरहंड से शुरू हुई यह यात्रा मंडल दक्षिणी से होते हुए मंडल उत्तरी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं और अनुयायियों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान ‘जगह-जगह’ उमड़े ‘जनसैलाब’ ने ‘माहौल को भक्तिमय’ बना दिया।
यात्रा के दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने ‘श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों’ को संत शिरोमणि गुरु रविदास के ‘जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति योगदान’ के बारे में संबोधित किया।
विधायक प्रकाश ने संत रविदास के संदेशों को ‘समाज के लिए प्रेरणादायी” बताते हुए कहा कि संतों की शिक्षाएं समाज में भाईचारा,समानता और सामाजिक समरसता की भावना को ‘मजबूत’ करती हैं। उनके ‘विचार’ आज भी ‘समाज को एकजुट’ होकर ‘आगे बढ़ने की प्रेरणा’ देते हैं।
कलश वंदन यात्रा जहां-जहां से गुजरी, वहां संत रविदास जी के हजारों अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूजन कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। ढोल-नगाड़ों, जयकारों और भक्ति भाव के बीच निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र में ‘धार्मिक और सामाजिक एकता’ का संदेश दिया।
जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत नें बताया की चतुर्थ चरण की यह कलश वंदन यात्रा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को ‘जन-जन’ तक पहुंचाने का माध्यम भी बनी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजभवन उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, जिला महामंत्री निखिल सक्सेना समेत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, और जनता आयोजन का हिस्सा बने।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
