28.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम योगी के सख्त निर्देश: सड़क अगर पांच साल में हुई खराब तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण, माफियाओं व उनके गुर्गों को न दें सरकारी ठेके-पट्टे
उत्तर प्रदेश

यूपी : भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त एक्शन के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, प्रदेश पुलिस की होगी फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ । भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टालरेंस की नीति के तहत यूपी पुलिस की जांच एजेंसियों को और प्रभावी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सीबीसीआइडी, भ्रष्टाचार निवारण संगठन तथा अग्निशमन विभाग की समीक्षा की। सीएम योगी ने आर्थिक अपराध के बढ़ते मामलों पर शिकंजा कसने के लिए जल्द फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट के गठन का निर्देश भी दिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन में इस यूनिट का गठन किया जाएगा, जो आयकर विभाग की तर्ज पर आरोपितों की आर्थिक गतिविधियों पर नजर रखेगी।

यूपी : भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त एक्शन के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, प्रदेश पुलिस की होगी फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट
UP: Big initiative of Yogi government for strict action against corruption, State Police will have Financial Intelligence Unit

– फाइनेंशियल डेटा एनालिसिस के लिए यूनिट का गठन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फाइनेंशियल डेटा एनालिसिस के लिए इकाई और मुख्यालय स्तर पर टेक्निकल यूनिट के गठन का निर्देश भी दिया। संगठन की सभी इकइयों को थाने के रूप में अधिसूचित कराए जाने तथा कर्मियों को केंद्रीय जांच एजेंसियों की तरह विशेष प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने का भी प्रस्ताव है। योगी ने जांच व विवेचना की गुणवत्ता के लिए हर इकाई में अभियोजन अधिकारी की नियुक्ति का निर्देश भी दिया।

– डायल 112 से जोड़ा जाएगा भ्रष्टाचार निवारण संगठन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीसीआइडी में भी तकनीक की बढ़ोतरी के साथ व्यापाक सुधार की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। सीबीसीआइडी को सीसीटीएसएन योजना से जुड़ने पर विचार करने की बात कही। कहा कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन काे डायल 112 से जोड़ा जाए। जांच व विवेचना से जुड़े अभिलेखों के डिजिटलाइजेशन का निर्देश भी दिया। साथ ही भ्रष्टाचार निवारण संगठन व सीबीसीआइडी की राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ जांच एजेंसी के रूप में पहचान बनाने के लिए अधिकारियों व कर्मियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया। भ्रष्टाचार से जुड़े लंबित प्रकरणों की विभागीय समीक्षा का निर्देश भी दिया। कहा कि कर्मियों की कार्यकुशलता को आधार बनाकर उनकी रेटिंग की जाए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रेस क्लब यूपी इकाई नें प्रभारी मंत्री मन्नू लाल को पत्रकार हितैषी सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश कड़े तेवर में दिखे: विभागीय समीक्षा में अधिकारियों नें छोड़ा पसीना

City News Uttar Pradesh

मोहर्रम की आठवीं पर गूंजी मर्सिया और सोजख्वानी :”न भूले हैं न भूलेंगे हसन और हुसैन की कुर्बानी

बांदा : घर के अंदर दुपट्टे से लटकता मिला युवती का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

योगी मंत्रिमंडल विस्तार लोकसभा चुनाव के बाद ? राजभर और दारा की फिर होगी अग्नि परीक्षा ?

City News Uttar Pradesh

बहू नें गजब ढाया : जेवरात लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार, ससुर ने दर्ज कराई एफआईआर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़