29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सावधान : नाबालिग़ को वाहन चलाने को दिया तो जब्तीकरण के साथ जेल एवं रद्द होगा लाइसेंस
उत्तर प्रदेश

सावधान : नाबालिग़ को वाहन चलाने को दिया तो जब्तीकरण के साथ जेल एवं रद्द होगा लाइसेंस

विनोद मिश्रा

बांदा। “सावधान, होशियार” ! यदि आपने अपने नाबालिग़ लड़के को पेट्रोल एवं डीजल चालित वाहन चलाने को दिया तो आपके ऊपर मुसीबत टूट पड़ेगी। आपका वाहन जब्त हो जायेगा।जेल जायेंगे साथ ही लाइसेंस भी निरस्त होगा। यह जानकारी राजकीय इंटर बालिका कालेज मेंदी गई। यहां सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जागरूकता हेतु पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

सावधान : नाबालिग़ को वाहन चलाने को दिया तो जब्तीकरण के साथ जेल एवं रद्द होगा लाइसेंस
Caution: If a minor is allowed to drive a vehicle, he will be jailed along with confiscation and license will be cancelled.

मंडलीय मास्टर ट्रेनर (सड़क सुरक्षा) चित्रकूट धाम मंडल डॉ. पीयूष मिश्र ने छात्रों को यातायात नियमों के साथ नाबालिक छात्रों को कॉलेज परिसर में दो पहिया वाहन ना लाने के निर्देश दिए। बताया कि उनकी इस गलती से लाइसेंस होल्डर का लाइसेंस निरस्त हो जाएगा।

सावधान : नाबालिग़ को वाहन चलाने को दिया तो जब्तीकरण के साथ जेल एवं रद्द होगा लाइसेंस
Caution: If a minor is allowed to drive a vehicle, he will be jailed along with confiscation and license will be cancelled.

जेल एवं लाइसेंस जब्ती करण की कानूनी कार्यवाहियों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण यह की नाबालिग़ की जान असावधानी से संकट में आ सकती है। कोचिंग जाते वक्त या अन्य जगहों पर अनधिकृत रूप से दो पहिया वाहन चलाने से बचे। दूसरे अपने सह उम्र छात्रों को भी प्रेरित करें। डॉ. मिश्र ने छात्रों को अपने लेन में चलना, समूह में एक साथ साइकिल चलाने से बचाना तथा हेलमेट/ सीट बेल्ट तथा समस्त यातायात नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया।

सावधान : नाबालिग़ को वाहन चलाने को दिया तो जब्तीकरण के साथ जेल एवं रद्द होगा लाइसेंस
Caution: If a minor is allowed to drive a vehicle, he will be jailed along with confiscation and license will be cancelled.

छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र शुभम साहू, ओम सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अभय प्रताप सिंह एवं शुभम यादव छात्रों ने नोडल छात्र के रूप में प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया। पोस्टर के माध्यम से अपने संदेशों को व्यक्त किया। सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड ने आयोजित किया राजमिस्त्री सम्मलेन, बताई सपने स्कीम

City News Uttar Pradesh

यूपी : अखिलेश यादव का भाजपा और आरएसएस बड़ा आरोप, कहा- तिरंगे को आगे रख अतीत के काले पन्नों को छुपा रही बीजेपी

बालू के अवैध खनन में “बलमा से गलबहियां” ? निदेशक माला के “निर्देश ढेर” !

City News Uttar Pradesh

बालू माफिया के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी: हथियारों से लैस आरोपियों ने की पिटाई

सीएम योगी की ‘शिक्षा’ क्रांति: हर विधानसभा बनेंगे ‘कंपोजिट’ विद्यालय, स्मार्ट क्लास का सपना साकार

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बोले : पीएम मोदी भारत को विकसित बनाने की गारंटी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़