27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत की उठी आवाज: 'स्वदेशी' अपनाना ही 'सच्ची राष्ट्रभक्ति'
उत्तर प्रदेश

भाजपा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत की उठी आवाज: ‘स्वदेशी’ अपनाना ही ‘सच्ची राष्ट्रभक्ति’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बांदा नगर में ‘स्वदेशी संकल्प अभियान’ सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें ‘स्वदेशी को आत्मनिर्भर भारत’ की बुनियाद बताया गया।

भाजपा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत की उठी आवाज: 'स्वदेशी' अपनाना ही 'सच्ची राष्ट्रभक्ति'

मुख्य अतिथि मानिकपुर के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” केवल एक नारा नहीं, बल्कि विकसित भारत की दिशा में चलने वाला राष्ट्रीय संकल्प है।

भाजपा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत की उठी आवाज: 'स्वदेशी' अपनाना ही 'सच्ची राष्ट्रभक्ति'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियान भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहे हैं। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती से न केवल व्यापारियों को राहत मिलेगी, बल्कि स्वदेशी उत्पादों को नई ऊर्जा भी मिलेगी।

भाजपा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत की उठी आवाज: 'स्वदेशी' अपनाना ही 'सच्ची राष्ट्रभक्ति'

विशिष्ट अतिथि विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि जीएसटी में कमी से रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती हुई हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।

भाजपा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत की उठी आवाज: 'स्वदेशी' अपनाना ही 'सच्ची राष्ट्रभक्ति'

उन्होंने कहा, “मेक इन इंडिया का अगला चरण अब ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ है। यानी भारत में बने उत्पाद अब पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करेंगे।” विधायक द्विवेदी ने लोगों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें।

भाजपा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत की उठी आवाज: 'स्वदेशी' अपनाना ही 'सच्ची राष्ट्रभक्ति'

अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को घर-घर पहुंचाने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा, “जब हर नागरिक स्वदेशी को अपनाएगा, तभी सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।”

भाजपा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत की उठी आवाज: 'स्वदेशी' अपनाना ही 'सच्ची राष्ट्रभक्ति'

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, बलमुकुंद शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक गुप्ता, ममता मिश्रा, जगराम सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : माध्यमिक शिक्षकों ने बीएलओ ड्यूटी न लगाने को दिया ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जीतू का कारगर सुझाव: ऐसे जल्दी बन सकता है बुंदेलखंड राज्य

खास खबर: 6 साल पहले मायावती पर विवादित टिप्पणी कर बैकफुट पर आए थे दयाशंकर सिंह, तब पत्नी स्वाति ने बचाई थी सियासी जमीन

Banda : सरकार के चार साल पूरे होने पर लगेगी प्रदर्शनी, जिलाधिकारी ने सौंपी जिम्मेदारी …

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने सुनी ग्रामीणों की समस्यायें : निस्तारण के दिये सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें कुश्ती कला को सराहा: सुनी जन समस्यायें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़