City News Uttar Pradesh
प्रमुख सचिव नें विकास कार्यों में ढिलाई पर दिखाई नाराजगी : गुणवत्ता पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश

प्रमुख सचिव नें विकास कार्यों में ढिलाई पर दिखाई नाराजगी : गुणवत्ता पर दिया जोर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शासन के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने यहां विकास कार्यों की समीक्षा की। सभी विकास कार्यों में उन्होने अनुशासन का शिकंजा कसा। हिदायत दिया की मुख्य मंत्री की सभी प्रमुख योजनाओं जिन की मंत्रीगणों नें समीक्षा एवं निर्देश दिये है ,उनके अनुपालन की वर्तमान में क्या स्थिति है।

प्रमुख सचिव नें विकास कार्यों में ढिलाई पर दिखाई नाराजगी : गुणवत्ता पर दिया जोर
Principal Secretary expressed displeasure over laxity in development works: Emphasis on quality

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी जिम्मेदारी व गम्भीरता के साथ योजनाओं को लक्ष्य तक पहुंचाये। तथा पात्र लाभार्थियों के आर्थिक सामाजिक जीवन में सुधार हेेतु कार्य करें। निर्धारित समय के अनुसार जो कार्य दिये गये हैं, उनमें किसी प्रकार की देरी न हो। देरी होने से लगात में बढोत्तरी होती है तो सम्बन्धित अधिकारी, संस्था के विरूद्ध कडी कार्यवाही होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा की कार्यों की पूर्णता एवं अपूर्णता का चार्ट बनाया जाये।

प्रमुख सचिव नें विकास कार्यों में ढिलाई पर दिखाई नाराजगी : गुणवत्ता पर दिया जोर
Principal Secretary expressed displeasure over laxity in development works: Emphasis on quality

प्रमुख सचिव नें जल- जीवन-मिशन के अन्तर्गत पाइप पेेयजल योजना से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की भी समीक्षा की। कार्य में विलम्ब होने पर नाराजगी जताई। सम्बन्धित अधिकारी नमामि गंगे कोे निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य में तेजी एवं गुणवत्ता के निर्देश दिये। निर्माणाधीन समस्त कार्यों में प्रमाणित ऐजेन्सी से ही कार्य कराने को कहा।

प्रमुख सचिव नें विकास कार्यों में ढिलाई पर दिखाई नाराजगी : गुणवत्ता पर दिया जोर
Principal Secretary expressed displeasure over laxity in development works: Emphasis on quality

उन्होंने मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये जाने के कार्य में तेजी लाने के लिए सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउण्ड व सीटीस्कैन की सुविधा के साथ बेहतर चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध करानें की जरूरत पर बल दिया। अपात्र राशन कार्डों को हटाकर पात्र को लाभान्वित के निर्देश दिये। कानून व्यवस्था पर भी जरूरी हिदायत दी। इस अवसर पर डीएम अनुराग पटेल, एसपी अभिनंदन सहित सभी प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बुंदेलखंड में आग, जंगल और खेत हो रहे राख …

केन और यमुना का जल स्तर बढ़ा : जलशक्ति मंत्री रामकेश नें राहत कार्यों के लिये किया एलर्ट

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कहा ड्रोन कैमरे से हो बाढ़ नुकशान आंकलन: डीएम को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

‘आशिकों का मेला’ होगा ‘सीसीटीवी कैमरे’ की ‘निगहबानीं’ में: सीडीओ ने दिए निर्देश

पुरानी पेंशन के लिये प्राथमिक शिक्षक राजधानी में भरेगें हुंकार: रणनीति को दिया अंजाम

City News Uttar Pradesh

शिक्षकों के बीमा पर डकैती : 23 लाख रुपये दबा गई कंपनी

ब्रेकिंग न्यूज़