31.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बाखबर होशियार : शहरी उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार
उत्तर प्रदेश

बाखबर होशियार : शहरी उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कर्जदारी का चस्का लग गया है। अब यह चस्का बेस्वाद होने जा रहा है।बिजली विभाग नें नजरें टेढ़ी कर दी हैं। अंजाम स्वरूप दनादन कुर्की के कोड़े चलेंगे। आपको बता दें की 813 शहरी उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर एक लाख से अधिक बिल बाकी है।

बाखबर होशियार : शहरी उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार
Bakhabar Hoshiar: Urban consumers should now get ready to get their property confiscated.

इन सभी पर बिजली विभाग का 14 करोड़ से अधिक का बकाया है। प्रशासन ने बकाया जमा न करने वाले इन उपभोक्ताओं की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। बकायेदारों की संपत्ति का ब्योरा खंगालने व एकत्रित करने के लिए लेखपालों को लगाया गया है। कंगाली से जूझ रहे बिजली विभाग के बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए अफसरों पर शासन स्तर से दबाव है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बिजली विभाग ने 2017 से लेकर अब तक के एक लाख के अधिक के 813 बकायेदारों की सूची बनाकर आरसी जारी की है।

बिजली विभाग को 27 अरब के बोल्ट का झटका : कोमा में पहुंच सी गई हालत

विभागीय अफसरों का कहना है कि वसूली के लिए लाइनमैनाें से लेकर अफसरों तक को बकायेदारों के घर भेजा गया। तमाम आश्वासनों के बाद भी उन्होंने बकाया बिल जमा नहीं किया। अब बिजली विभाग से आरसी जारी होने के बाद राजस्व विभाग बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में लग गया है। बकायेदारों की संपत्ति का ब्योरा एकत्र करने के लिए लेखपालों को लगाया गया है।

बाखबर होशियार : शहरी उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार
Bakhabar Hoshiar: Urban consumers should now get ready to get their property confiscated.

अधिशाषी अभियंता शहरी प्रकाश देव नें बताया की उपभोक्ताओं से बकाया वसूलने के लिए विभाग की हर कोशिश नाकाम रही है। मजबूरन एक लाख से अधिक वाले बकायेदारों को आरसी जारी कर दी गई है। अब राजस्व विभाग भू-राजस्व की भांति इनसे वसूली करेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का सपा पर हमला: यह तो समय बताएगा कि किसकी कितनी और कहां हैसियत

City News Uttar Pradesh

बरात में जा रहा दूल्हे का भाई हादसे का हुआ शिकार, ट्रक की टक्कर लगने से मौत

City News Uttar Pradesh

चुनावी बसंत : चारों सीटों में कैसे-कैसे दिखे रंग, रब्बा खैर करे !

City News Uttar Pradesh

यूपी पुलिस ने उन्नाव कांड का किया राजफाश, दो आरोपित गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में की थी हत्या …

City News Uttar Pradesh

मेगा लोक अदालत: 88 जोड़ों को दी गई विदाई, सुलह समझौते से निपटाए गए 32173 वाद

COVID-19 Update : यूपी में नए कोरोना संक्रमितों में कमी, 24 घंटे में मिले 10,682 नए केस, लेकिन बढ़ती जा रही मृतकों की संख्या …

ब्रेकिंग न्यूज़