City News Uttar Pradesh
केन-बेतवा लिंक परियोजना: 1.66 करोड़ से होगा 'बैराज व कैनाल' का सर्वेक्षण
उत्तर प्रदेश

केन-बेतवा लिंक परियोजना: 1.66 करोड़ से होगा ‘बैराज व कैनाल’ का सर्वेक्षण

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत बैराज और कैनाल का सर्वेक्षण कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसको लेकर केन-बेतवा लिंक नहर निर्माण मंडल महोबा की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। सर्वेक्षण कार्य में 1.66 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माह फरवरी के अंत तक सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

केन-बेतवा लिंक परियोजना: 1.66 करोड़ से होगा 'बैराज व कैनाल' का सर्वेक्षण

यूपी व एमपी के बुंदेलखंड वाले इलाके को सिंचित करने के लिए महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना को 2021 में मंजूरी मिली थी। इसकी मदद से बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन के साढ़े नौ लाख किसानों को फायदा मिलेगा। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी के साथ बुंदेलखंड में पीने का पानी भी मुहैया होगा।

केन-बेतवा लिंक परियोजना: 1.66 करोड़ से होगा 'बैराज व कैनाल' का सर्वेक्षण

हालांकि, प्रोजेक्ट की लेटलतीफी से इसकी लागत भी लगातार बढ़ती गई।  सिंचाई अफसरों के मुताबिक इसकी लागत बढ़कर 44 हजार करोड़ रुपये जा पहुंची है। परियोजना की लागत का 90 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार वहन कर रही है जबकि पांच फीसदी धनराशि यूपी और पांच फीसदी धनराशि एमपी सरकार को खर्च करना है।

केन-बेतवा लिंक परियोजना: 1.66 करोड़ से होगा 'बैराज व कैनाल' का सर्वेक्षण

परियोजना के तहत जनपद हमीरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत पैलानी बैराज के कमांड एरिया में सर्वे का कार्य 69.83 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा जबकि जनपद झांसी के विभिन्न टैंक, डैम व झील को केन-बेतवा लिंक कैनाल से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण का कार्य 96.39 लाख की लागत से होगा। केन-बेतवा लिंक नहर निर्माण मंडल के अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों स्थानों पर सर्वेक्षण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया 13 फरवरी तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद 45 दिन के अंदर सर्वेक्षण कार्य पूरा होगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : किसानों की आय दोगुनी करने को चलाया जागरूकता अभियान…

City News Uttar Pradesh

राशन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव: आधार कार्ड से मिलेगा ‘राशन’

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी से भाजपा का “मुंगेरी लाल टिकटार्थी” बना “चरचा” का विषय !

City News Uttar Pradesh

News : कार चालक की मेरठ में गोली मारकर हत्या, शव जंगल में फेंका….

मंत्री रामकेश नें दिया नारा : सबल नारी, निश्चित होगी प्रगति हमारी

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें बताया : ग्यारह करोड़ से चौड़ा होगा तिंदवारी- बबेरू-सुमेरपुर मार्ग

ब्रेकिंग न्यूज़