24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर नें 'भाजपा' को दी 'पटखनी' : अंबेडकर जयंती आयोजन के बनें 'हीरो' !
उत्तर प्रदेश

विधायक विशंभर नें ‘भाजपा’ को दी ‘पटखनी’ : अंबेडकर जयंती आयोजन के बनें ‘हीरो’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अंबेडकर जयंती के बहाने जिले में “सियासत अपने चरम” पर पहुंच गई। बबेरू क्षेत्र में जो “नजारा” देखने को मिला, उसने “साफ” कर दिया कि “आने वाले समय” में यहां “राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प” और “तीखा” होने वाला है। समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव ने अंबेडकर जयंती पर ऐसा “शक्ति प्रदर्शन” किया कि पूरे जिलें में “सियासी सरगर्मी” तेज हो गई।

विधायक विशंभर नें 'भाजपा' को दी 'पटखनी' : अंबेडकर जयंती आयोजन के बनें 'हीरो' !

अंबेडकर के सम्मान में बबेरू नगर में निकला भव्य “जुलूस सिर्फ एक आयोजन” नहीं, बल्कि “सियासी ताकत का प्रदर्शन” था। “भारी भीड़, नारेबाजी और उत्साह” ने यह संकेत दिया कि सपा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को साधने में पूरी ताकत झोंक चुकी है।

विधायक विशंभर नें 'भाजपा' को दी 'पटखनी' : अंबेडकर जयंती आयोजन के बनें 'हीरो' !

यह जुलूस सीधे-सीधे बबेरू विधान सभा में भाजपा के लिए एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। नगर जुलूस के बाद भी सपा का अभियान थमा नहीं। विधायक ने गुजैनी, पिण्डारन, भदेहदू समेत कई गांवों में देर रात तक अंबेडकर जयंती मनाई। सभाएं कर जनता से संवाद किया। हर मंच से डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को सामने रखते हुए सपा को उनके सिद्धांतों का “असली वारिस” बताया गया।

विधायक विशंभर नें 'भाजपा' को दी 'पटखनी' : अंबेडकर जयंती आयोजन के बनें 'हीरो' !

अपने भाषणों में विशंभर सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि भाजपा देश में अपने अनुसार संविधान लागू करना चाहती है। जनता उसकी नीतियों से परेशान है। दावा किया कि “आने वाला समय सपा का है” और जनता बदलाव के मूड में है।

विधायक विशंभर नें 'भाजपा' को दी 'पटखनी' : अंबेडकर जयंती आयोजन के बनें 'हीरो' !

इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा की स्थिति मिश्रित नजर आई। बांदा में विधायक प्रकाश दिवेदी और तिंदवारी में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें अंबेडकर जयंती में भव्य आयोजन कर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बबेरू में उसका असर बहुत कमजोर दिखा। यहां पार्टी का कार्यक्रम सीमित दायरे में ही सिमट गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल कड़ाके की ठंड की चपेट में : मौसम विभाग नें जारी किया अलर्ट

City News Uttar Pradesh

यूपी : सौतेली बहन ने रिश्तों को किया शर्मसार, 3 युवकों के साथ मिलकर करवाया नाबालिग बहन का गैंगरेप …

News : किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू ने शुरू किया अनशन…

City News Uttar Pradesh

भूरागढ़ दुर्ग बनेगा ऐतिहासिक पर्यटन केंद्र: 10 करोड़ से होगा कायाकल्प

City News Uttar Pradesh

प्राथमिक शिक्षक संघ में फर्जीवाड़ा : सहायक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन

डीएम नगेन्द्र प्रताप नें पैलानी पुल से आवागमन की दी अनुमति: क्षति ग्रस्त पुल की हो गई मरम्मत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़