City News Uttar Pradesh
प्राथमिक शिक्षक संघ में फर्जीवाड़ा : सहायक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

प्राथमिक शिक्षक संघ में फर्जीवाड़ा : सहायक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्राथमिक शिक्षक संघ में इन दिनों फर्जीवाड़ा बढ़ गया है। पदाधिकारियों के लेटर पैड कुछ लोग फर्जी तौर पर इस्तेमाल कर अधिकारियों से पत्राचार कर रहें है। इस संबंध में के जनपद परिषद के जिलाध्यक्ष एवं जिला इकाई के अध्यक्ष नें इकाई बांदा व मंडल चित्रकूट धाम के पदाधिकारियों द्वारा मांडलिक मंत्री चित्रकूट धाम वसहायक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन दिया। फर्जीवाड़ा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर कराने की मांग की।

प्राथमिक शिक्षक संघ में फर्जीवाड़ा : सहायक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन
Fraud in Primary Teachers Association: Memorandum to Assistant Director of Education

जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को ज्ञापन दिया गया। जिसमे कुछ शिक्षको द्वारा फर्जी प्राथमिक शिक्षक संघ के लेटर हेड का दुरुपयोग एवं पत्राचार का आरोप लगाया गया। बताया गया कि पत्राचार करके विभागीय अधिकारियों पर रौब और शिक्षको का शोषण हो रहा है ? संस्था उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक की प्रांतीय कार्यसमिति को रजिस्ट्रार सोसाइटी और चिट फंड प्रमाणित करती है, जिसके अनुसार संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा व महामंत्री संजय सिंह है। प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा ही जनपदीय कार्यसमिति को मान्यता दी जाती है।इस नियम के तहत जिला बांदा के निर्वाचित अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी व मंत्री प्रजीत सिंह है।

प्राथमिक शिक्षक संघ में फर्जीवाड़ा : सहायक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन
Fraud in Primary Teachers Association: Memorandum to Assistant Director of Education

माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भी स्पष्ट निर्णय दिए गए है।जब रजिस्ट्रार सोसाइटी और चिट फंड लखनऊ से मान्यता व प्रमाणीकरण नही मिला तो स्वयं को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध होना बताकर फर्जी पत्र जारी किए जाने लगे जबकि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नाम से कोई संस्था कही भी रजिस्टर्ड नही है। ऐसे ही मंडलीय मंत्री के निर्वाचन में नियम है। जिसके अनुसार मंडल के निर्वाचित मंडलीय मंत्री आशुतोष त्रिपाठी है।ऐसे में फर्जी और अमान्य लेटर हेड पर निर्गत पत्रों को संज्ञान में लेना विधिक नही है। ऐसे लेटर पैड़ो को संज्ञान में लेने से पूर्व उनसे रजिस्ट्रार सोसाइटी और चिट फंड लखनऊ द्वारा प्रमाणित एवं प्रांतीय कार्यसमिति की सूची प्राप्त की जाये। जिनके नाम फर्जी लेटर पैडो पर है प्राथमिकी दर्ज हो।


मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा अभिलेखों को देख पूर्व में निर्गत पत्र को निरस्त कर विधिक कार्यवाही का आश्वासन दिया।ज्ञापन के समय जिला मंत्री प्रजीत सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव, कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप, संयुक्त मंत्री जय किशोर दीक्षित ,संगठन मंत्री शशांक शेखर सहित आदि उपस्थित रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लूट का पर्दाफाश: एसओजी की मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, एक घायल

City News Uttar Pradesh

राजनीति : लोकसभा चुनावों को लेकर बसपा ने बनाई नई रणनीति, सेक्टर पदाधिकारी सीधे मायावती को करेंगे रिपोर्ट

डीएम नगेन्द्र प्रताप नें लूटी महफिल: वाकपुटता से अनुराग हुये निहाल

City News Uttar Pradesh

News : कड़ाके की ठंड और भूख ले रही गौवंशो की जान…

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताई डाक्टर आंबेडकर नीति और सिद्धांतों की भक्ति

पिता ने नशा करने पर डांटा, तो बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान, भाई बोला बुरी संगत के कारण करने लगा था वह नशा

ब्रेकिंग न्यूज़