City News Uttar Pradesh
लूट का पर्दाफाश: एसओजी की मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, एक घायल
उत्तर प्रदेश

लूट का पर्दाफाश: एसओजी की मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, एक घायल

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में पुलिस और एसओजी टीम की सख्त कार्रवाई ने लूट के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जिले में अपराधियों के लिए संदेश दिया है। मुठभेड़ में कबरई निवासी चंद्रभान के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

लूट का पर्दाफाश: एसओजी की मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, एक घायल

पुलिस अधीक्षक पलास बंसल ने बताया कि थाना मटौंध क्षेत्र के खड्डी तिराहे पर सोमवार की देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान तीन बाइक सवार युवक वहां से निकले। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे भागने लगे। भागते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने तमंचे से फायर किया।

लूट का पर्दाफाश: एसओजी की मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, एक घायल

जवाबी कार्रवाई में एसओजी की सटीक फायरिंग के कारण चंद्रभान घायल हो गया। दो अन्य साथी महोबा निवासी शिवपूजन और बृजेश को भी दबोच लिया गया। आरोपियों के कब्जे से लूट की बाइक, तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि ये बदमाश बीती 21 सितंबर को ग्राम चमरहा निवासी प्रमोद के साथ हुई लूट के आरोपी हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मरती भाषा को मिलेगा अमृत, फिर निकलेंगी जिंदगी की नयी अंकुरे …

City News Uttar Pradesh

करोड़ों की योजना फेल ? सरकारी दावों की ‘जमीनी हकीकत’ हुई ‘उजागर’ ! जिम्मेदार कौन ?

City News Uttar Pradesh Desk

खेत की रखवाली कर रहे युवक की हत्या का आरोपी रामरूप गिरफ्तार: हथियार बरामद

City News Uttar Pradesh

बांदा कताई मिल क्षेत्र मवई में बसेगा नया शहर : 80 करोड़ मंजूर !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने दी ‘नई दिशा’: बूथ स्तर पर गहन समीक्षा, घर-घर संपर्क को बनाया ‘मिशन’

City News Uttar Pradesh

होलिका दहन के साथ ही रंगों का पर्व उल्लास के वातावरण में शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़