24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मुरवल फीडर ध्वस्त : डीडीसी को साथ ले भड़के किसानों नें एसडीओ को सौंपा पत्र
उत्तर प्रदेश

मुरवल फीडर ध्वस्त : डीडीसी को साथ ले भड़के किसानों नें एसडीओ को सौंपा पत्र

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरु तहसील के मुरवल फीडर ध्वस्त होने से लो वोल्टेज और विद्युत कटौती से धान की रोपाई न हो पाने पर विद्युत विभाग पर किसान गुस्से में भड़क उठे। जिला पंचायत सदस्य को साथ में लेकर एसडीओ को ज्ञापन दिया। मुरवल फीडर के कई गांव अहार, बडागांव, मिलाथू, पल्हरी मे विद्युत की कई दिनों से लो वोल्टेज और कटौती से परेशान क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत सदस्य अरूण सिंह पटेल से मिले और अपनी इस समस्या से अवगत कराया।

मुरवल फीडर ध्वस्त : डीडीसी को साथ ले भड़के किसानों नें एसडीओ को सौंपा पत्र
Murwal feeder demolished: Farmers furious with DDC handed over letter to SDO

जिला पंचायत सदस्य ने मामले पर एसडीओ को अवगत कराया और साथ ही क्षेत्र वासियो के साथ फीडर पहुच कर शिकायत पत्र दिया। एसडीओ पीयूष दिवेदी नें बिजली समस्या को स्वीकारा। आश्वासन दिया कि शीघ्र समय रहते बिजली आपूर्ति दुरुस्त हो जायेगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अरूण सिंह पटेल, मनीष राजपूत प्रधान प्रतिनिधि घनसौल, सुरेन्द्र पटेल प्रधान प्रतिनिधि बडागांव, अमर सिंह पटेल, बालकरन पटेल आदि के साथ आधा सैकडा से अधिक क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : हो गया कमाल:बांदा की बेटी के सिर इंडिया प्रिसेंज का ताज …

City News Uttar Pradesh

बढ़ते टैक्स और शर्तों पर सरकार का विरोध: व्यापारी महासंघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

सात साल बाद संतान न होने पर प्रेमी संग पत्नी हुई फरार : पति ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

राइफल क्लब मैदान में क्रिकेट का जुनून: राजेश दीक्षित बोले- यहीं से निकलते हैं देश के सितारे

City News Uttar Pradesh

Banda : बर्निंग बस, रोडवेज की चलती बस में आग, मची अफरा-तफरी …

City News Uttar Pradesh

बुझ गया घर का चिराग: एक टक्कर ने छीन ली 19 साल की जिंदगी

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़