City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बर्निंग बस, रोडवेज की चलती बस में आग, मची अफरा-तफरी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा : बांदा रोडवेज का अनुबंधित वाहन द बर्निंग बस बन गई। चलती बस में आग की लपटें उठने से अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने बस से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते पूरी बस जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। अग्निशमन कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू की है।


रोडवेज की अनुबंधित बस शनिवार की देर शाम बांदा से सवारियों को लेकर महोबा जा रही थी। बस में महिलाओं व बच्चों समेत करीब 39 लोग सवार थे। वह जैसे ही मटौंध थाना क्षेत्र के ग्वाइन नाले में पहुंची। पीछे की ओर से उठती लपटों को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर चालक ने बस को वहीं खड़ा कर दिया। मामले की सूचना अग्निशमन कर्मियों को दी गई। इससे प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हनीफ खां व उनकी टीम ने जाकर किसी तरह आग काबू करना शुरू किया। इस बीच बस के टायर तेज आवाज के फटे। पुलिस ने वहां से निकल रहे वाहनों को पहले से रुकवा दिया। गनीमत रही कि अग्निशमन कर्मियों के प्रयास से बस का डीजल टैंक फटने से बच गया। लेकिन इस बीच पूरी बस आग की लपटों की वजह से कबाड़ नजर आने लगी। थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि बस की सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पीछे का टायर फटने के बाद आग लगना बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।


बस में आग लगने के बाद उसके यात्री अन्य साधनों से गंतव्य को रवाना हुए हैं। इस बीच यात्रियों को अपने सामान खोजने में ल गे रहे हैं। आपाधापी की स्थिति में कुछ यात्रियों का सामान भी इधर-उधर हो गया। जिसको लेकर वह परेशान होते रहे हैं ।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त अस्पतालों के कायाकल्प के लिए सख्त :  संकट मोचन बनने की निभाएंगे भूमिका, मांगा योजना की लागत का विवरण …

सैनिक बंधु की बैठक में एडीएम नें सुनी समस्यायें : निस्तारण के दिये निर्देश

अयोध्या : पानी रिसाव को लेकर मंदिर ट्रस्ट की दो टूक, कहा- राम मंदिर गर्भगृह में नहीं टपका है एक भी बूंद पानी

साइबर ठगी का नया हथियार ‘बिंगो मॉड वायरस’ : ठग ‘मिनटों’ में ‘तबाह’ कर देता है ‘जिंदगी’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिये ‘फूंका’ स्वदेशी अपनाओ का मूल मंत्र

City News Uttar Pradesh

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति के निर्देश : विकास कार्यों को समय रहते करें पूरा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़