23.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
नाबालिग का अपहरण कर दुराचार : थाने में मुकदमा हुआ पंजीकृत दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर : किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में नदी किनारे फेंका

 

महोबा। जिले में थाना अजनर के एक गांव में कार सवार तीन युवक किशोरी को अगवा कर ले गए। कार में ही तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में नदी किनारे फेंक गए। खोजबीन करने पर किशोरी बरामद हुई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।

दरिंदगी : किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में नदी किनारे फेंका
Big news: Girl kidnapped and gang-raped, fed intoxicants and thrown on the river bank in a state of unconsciousness

पुलिस का कहना है कि चिकित्सीय रिपोर्ट व 164 के बयान के बाद धाराओं में बढ़ोत्तरी की जाएगी। एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बुधवार रात घर पर थी। तभी पड़ोसी ने आकर दरवाजे खटखटाए। कुंडी खोलने पहुंची किशोरी को युवक खींचकर ले गया और चार पहिया वाहन में बैठा लिया। कार में पहले से दो लोग सवार थे।

दरिंदगी : किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में नदी किनारे फेंका
Big news: Girl kidnapped and gang-raped, fed intoxicants and thrown on the river bank in a state of unconsciousness

किशोरी का आरोप है कि नशीला पदार्थ मिला पानी पिलाकर तीनों युवकों ने कार के अंदर ही उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने-चिल्लाने पर कार के शीशे बंद कर लिए और उसके साथ मारपीट की। छीनाझपटी में उसके शरीर में चोटें आईं। बाद में आरोपी गांव के बाहर नदी किनारे फेंक गए।
गुरुवार सुबह परिजन किशोरी की तलाश करते हुए पहुंचे तो वह नदी किनारे अचेत अवस्था में मिली। होश में आने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई। तब परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है कि मामला किशोरी को भगा ले जाने का है। जिसके आधार पर आरोपी लक्का व दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकसभा चुनाव : सीएम योगी आदित्यनाथ ने 54 दिन में 12 राज्यों में किया धुआंधार प्रचार, 270 सभाओं को किया संबोधित

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : भाजपा में सभी जातियों को मिलता है सम्मान एवं वरदान

विधायक प्रकाश का बिजली विभाग पर कहर, तीन अधिशाषी अभियंता निलंबित ! …

City News Uttar Pradesh

किसानों को नहीं मिल रही है बुवाई के लिये खाद : मचा हुआ है हाहाकार

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग ने लापरवाह अफसरों पर लिया एक्शन : कर वसूली में मंडी सचिव सहित छह अफसरों को जारी की कारण बताओ नोटिस

नाबालिग का अपहरण कर दुराचार : थाने में मुकदमा हुआ पंजीकृत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़