24.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
एसपी अभिनंदन ने मारा छापा, 10 कुंतल पटाखे और विस्फोटक बरामद
उत्तर प्रदेश

एसपी अभिनंदन ने मारा छापा, 10 कुंतल पटाखे और विस्फोटक बरामद …

 

– पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लाइसेंस के निर्धारित मानक की आड़ में भारी मात्रा में विस्फोटक डंप करते हुए पटाखा बनाए जाने की जानकारी एसओजी को मिली। एसओजी के बताने पर एसपी अभिनंदन तत्काल मौके पर पहुंचे और छापामार कार्रवाई की। छापामारी के दौरान 10 कुंतल से अधिक पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

एसपी अभिनंदन ने मारा छापा, 10 कुंतल पटाखे और विस्फोटक बरामद
शहर में लाइसेंस की आड़ में भारी मात्रा में विस्फोटक डंप किया गया था। इसके साथ ही 10 कुंतल से अधिक पटाखे बनाए जा चुके थे। एसओजी प्रभारी मयंक सिंह चंदेल को पता चला कि शहर के मर्दननाका मुहल्ला निवासी रसीद पुत्र मोहम्मद अजीज प्रागी तालाब के पास अवैध पटाखों का निर्माण कर रहा है।

एसपी अभिनंदन ने मारा छापा, 10 कुंतल पटाखे और विस्फोटक बरामद

एसओजी प्रभारी ने एसपी अभिनंदन को जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंच गए। छापामारी के दौरान रसीद पुत्र अजीज को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 10 कुंतल से अधिक निर्मित और अर्द्धनिर्मित पटाखे, पटाखे बनाने के उपकरण और अन्य तरह के विस्फोटक जैसे सल्फर, नाइट्रेट व भारी मात्रा में बारूद बरामद किया।

एसपी अभिनंदन ने मारा छापा, 10 कुंतल पटाखे और विस्फोटक बरामद

पुलिस अधीक्षक ने नगर कोतवाली प्रभारी को अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रपट दर्ज करते हुए जेल भेजने के निर्देश दिए हैं। छापामार टीम में एसपी अभिनंदन के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, एसओजी प्रभारी मयंक सिंह चंदेल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप कुमार सिंह, नगर कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस कर्मी शामिल रहे। मालुम हो कि मर्दननाका निवासी मोहम्मद रसीद के पास 250 किलो पटाखा सामग्री का लाइसेंस था। नियमों को ताक में रखकर पटाखा सामग्री का निर्माण किया जा रहा था।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एसपी पलाश का ‘खाकी’ पर हंटर: ‘एसआई’ के ‘कारनामों’ का खुला ‘पुलिंदा’, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अनुराग की समीक्षा बैठक : डीपीआरओ गंगा समिति का गठन कर डीएफओ को दें सूचना, नदियों के किनारे जैविक खेती कराने के दिए निर्देश

विधायक प्रकाश द्वारा कमाल का प्रयास : कायाकल्प के साथ रिंग रोड का चौड़ी करण, भूमि पूजन हुआ …

चंद्रयान-3 भारत की बड़ी उड़ान : 3.84 लाख किलोमीटर की दूरी, 40-50 दिन का होगा सफर और फिर खुलेगा चांद का राज

City News Uttar Pradesh

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों व होटलों में की छापेमारी, संदिग्ध पाए जाने पर लिए चार नमूने

मुख्यमंत्री योगी का बड़ी कार्रवाई की ओर इशारा: झांसी-ललितपुर के अफसरों से बेहद खफा दिखे सीएम, कहा – लापरवाह अधिकारी बख्शा नहीं जाएगा

ब्रेकिंग न्यूज़