– बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन
- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ (अराज) ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह में खाद का संकट न खत्म न होने पर आंदोलन और आमरण अनशन की चेतावनी दी। खाद संकट को लेकर प्रशासन के पास किसानों को आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं है। इससे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। किसान खाद के लिए सहकारी समितियों के चक्कर लगाने को मजबूर है।
सहकारी समितियों का हाल यह है कि कहीं पॉस मशीन खराब है तो कहीं सचिव साहब छुट्टी पर हैं। अब किसान सिर पकड़कर समितियों के इर्द गिर्द घूम रहा है। कोई सही जानकारी देने वाला नहीं कि आखिर खाद कब आएगी। पूरे जिले में खाद की किल्लत लगातार बरकरार है। जितनी जरूरत है उतनी खाद केंद्रों पर नहीं आ पा रही है। खाद संकट के मुद्दे पर बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ (अराज) राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद करवरिया की अगुवाई में किसानों ने कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर खाद संकट दूर कराने की मांग की। कहा कि पूरे जिले भर में खाद के संकट से किसान परेशान है। प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारी खाद की कमी न होने का दावा कर रहे हैं।
जबकि हकीकत कुछ और है। किसान खेतों को छोड़कर सहकारी समितियों के चक्कर काटने को मजबूर है। चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर खाद का संकट दूर न हुआ तो किसान आंदोलन और आमरण अनशन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में दिनेश निरंजन, मुन्ना तिवारी, सुरेशचंद्र पटेल, संतोष शुक्ला, उमा सिंह, राजा त्रिपाठी, ज्योति शुक्ला, नीरज यादव, अमित सिंह पटेल, सुखलाल, रज्जू कुशवाहा, रामचरन पटेल आदि शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
