
- विनोद मिश्रा
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह शुक्रवार रात्रि को ‘देशभक्ति, स्वाभिमान और ओज’ के स्वर से गूंज उठा। अवसर था ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती’ पर “बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन” द्वारा आयोजित “स्वाभिमान” शीर्षक से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का, जिसने नगरवासियों को राष्ट्रभक्ति और वीरता के भाव से भर दिया।

कार्यक्रम में देशभर से पधारे प्रख्यात कवियों ने अपने ओजस्वी, व्यंग्यात्मक और मार्मिक काव्य पाठ से श्रोताओं के दिलों को झकझोर दिया। वीर रस के ध्वजवाहक कवि योगेंद्र शर्मा की कविता “एक शीश के बदले हमने दस शीश काटे होते, दो-चार दरिंदों की फांसी लाल किले में होती, तो पाकिस्तान की हिंदुस्तान में घुसने की हिम्मत न होती” ने सभागार में जोश का विस्फोट कर दिया।

फरीदाबाद की कवयित्री मंजूषा पंवार की मार्मिक कविता “मार दिया पति को, मेहंदी अभी छूट न पाई थी, हिंदू होने की महिला ने कैसी कीमत चुकाई थी” ने आंखें नम कर दीं। अनामिका जैन अंबर ने जब पढ़ा “रानी लक्ष्मीबाई चूड़ियां उतार, तलवार धार लेती है, दुर्गा बनकर टूट पड़ी तो अरिदल की फिर शामत है”, तो सभागार तालियों से गूंज उठा।

कविता तिवारी की प्रस्तुति “सिंदूर ऑपरेशन” और प्रवीण शुक्ला की हास्य-व्यंग्य रचनाओं ने दर्शकों को झकझोरा और गुदगुदाया। मंच संचालन कर रहे पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे ने जब कहा “एक बात सुन ले पाकिस्तान, शांत है तो भारत, भड़क गए तो महाभारत”, तो पूरा सभागार ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश द्विवेदी, एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर, पालिका अध्यक्ष मालती बासु, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता आदि अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस आयोजन के सूत्रधार रहे प्रवीण सिंह, जो बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक हैं। आयोजन समिति के सदस्य दिलीप गुप्ता एवं श्याम जी निगम की व्यवस्था नें कार्य क्रम में चार चाँद लगा दिये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
