24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

वाराणसीः घर जमाई ने सास के बैंक खाते से 5.90 लाख उड़ाए, पेटीएम में किए थे पैसे ट्रांसफर …

 

वाराणसी : वाराणसी में एक घर जमाई की नीयत सास के पैसों को लेकर खराब हुई तो उसने उनके बैंक खाते से 5,90,389 रुपये अपने दोस्त के पेटीएम एकाउंट में ट्रांसफर कर मौज-मस्ती में उड़ा दिया। सास ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी दामाद और जालसाजी में मददगार उसके दोस्त को गुरुवार को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दामाद की शिनाख्त जैतपुरा थाना के छहमुहानी के अमित कुमार और उसके दोस्त आगागंज के सूरज विश्वकर्मा के तौर पर हुई है।


महावीर मंदिर क्षेत्र की रुद्र विहार कॉलोनी की सुनीता देवी ने कैंट थाने में 10 फरवरी को शिकायत की थी। सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर 2020 से 29 जनवरी 2021 के बीच उनके बैंक खाते से जालसाजों ने 5,90,389 रुपये निकाल लिए। कैंट थाने की सूचना के आधार पर साइबर क्राइम थाना प्रभारी राहुल शुक्ल ने तफ्तीश शुरू की।


जालसाजी के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर का पता सर्विलांस की मदद से लगाकर संस्कृत विश्वविद्यालय के समीप से साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने दरोगा सुनील यादव और हेड कांस्टेबल श्याम लाल गुप्ता के साथ अमित और सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अमित ने बताया कि पेटीएम अकाउंट बनाना और बैंक खाते से उसमें पैसा ट्रांसफर करना वह यूट्यूब से सीखा था। इसके बाद अपने दोस्त के मोबाइल नंबर से पेटीएम अकाउंट बनाकर सास के खाते से उसमें पैसे ट्रांसफर करता रहता था।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शराब के नशे में घर आए युवक को घरवालों ने लगाई फटकार, नाराज होकर उठाया आत्मघाती कदम, दे दी जान

सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर फंदे से झूल गई विवाहिता : ससुरालियों से तंग आकर उठाया था खौफनाक कदम

City News Uttar Pradesh

बांदा : मायके में रह रही बेवा महिला फंदे से मिली लटकी, परिजन ने जताई लूट कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद का दो दिवसीय ललितपुर दौरा नें किया “कमाल और धमाल”

City News Uttar Pradesh

दुर्गा पंडालों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाया जाये अधिक पुलिस बलः एसपी अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद का ‘तिंदवारी’ से ‘टिकट पक्का’? योगी के ‘विश्वास पात्रों’ में ‘गिनती’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़