32 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बिजली विभाग बना दगाबाज : "शासन की बतिया न मानें रे" का गा रहा है गीत
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग बना दगाबाज : “शासन की बतिया न मानें रे” का गा रहा है गीत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली विभाग दगाबाज हो गया है। उसके लिये शासन के निर्देश “दगाबाज तेरी बतिया न मानू रे” का गीत बन गया है।शासन से शहर में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों को 20 घंटे बिजली देने के निर्देश दिए हैं। कहीं पर भी यदि कोई ट्रांसफार्मर फुंकता है तो उसे तत्काल बदलवाएं, लेकिन फाल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही।

बिजली विभाग बना दगाबाज : "शासन की बतिया न मानें रे" का गा रहा है गीत
Electricity department became a traitor: singing the song “Shasan ki batiya na maane re”

मौजूदा समय दिन हो या रात अघोषित कटौती चरम पर है। शहर के बांबेस्वर फीडर से जुड़ें मोहल्लों में तो “त्राहि -त्राहि” है। कटौती का इतिहास सा रच गया है। शहर में रोजाना औसतन दो -चार फीडर फुंक रहें हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ओवरलोड हो रहे ट्रांसफार्मर धड़ाम हो जा रहे हैं।

बिजली विभाग की भीष्म प्रतिज्ञा : होली पर कटौती की चलेगी कटार ?

फाल्ट से निजात दिलाने के लिए रिवैंप योजना से करीब ढाई करोड़ रुपये से शहर क्षेत्र में एलटी लाइन बदलने और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य एक वर्ष से चल रहा है। वहीं बिजली विभाग ने कटौती मुक्त रखने के लिए अलग-अलग क्षमता के बांदा में 437 ट्रांसफार्मर दिए हैं, ताकि कहीं भी ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत मिलने पर तत्काल बदला जा सके।

बिजली विभाग की भीष्म प्रतिज्ञा : होली पर कटौती की चलेगी कटार ?

अप्रैल से ही गर्मी का प्रभाव ज्यादा होने के कारण ट्रांसफार्मर लगातार फुंक रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक एक ट्रांसफार्मर मरम्मत होने में 20 से 80 हजार रुपये तक का खर्च आता है। इधर शासन नें आवश्यकता अनुसार ट्रांसफार्मर की व्यवस्था भी की पर कटौती बेकाबू हैं। शहर को मांग के मुताबिक बिजली मिल ही नहीं पा रही। जनता कटौती से भीषण गर्मी में परेशान है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी की हैट्रिक के लिये पार्टी जनों में भरा जोश

भाजपा का ‘नरैनी’ में टिकट संग्राम: सियासी मणि के ‘आगे’ क्या टिकेंगे ‘अन्य दावेदार’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

बड़ा हादसा : मध्य प्रदेश से सवारियां लेकर आ रही बस बांदा में पलटी, 25 घायल, 7 की हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘बड़ा एलान’: राइफल क्लब नहीं होगा नीलाम, बनेगा ‘मिनी स्टेडियम’ !

City News Uttar Pradesh

भाजपा की बैठक में बजट महिमा की तैयारी : 28 को आयेंगे स्वतंत्र देव

City News Uttar Pradesh

Banda- गोवंश को ठंड से बचाने के लिए लगवाए जाएं टिनशेड : डीएम 

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़