City News Uttar Pradesh
शादी कार्यक्रम पर दबंगों का कहर : दूल्हा और दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट कर लूट !
उत्तर प्रदेश

शादी कार्यक्रम पर दबंगों का कहर : दूल्हा और दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट कर लूट !

  • मुफीद आलम

बांदा। जिले की बबेरू कोतवाली अंतर्गत आहार गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब दबंगों के द्वारा शादी कार्यक्रम पर लाठी डंडा तमंचा से हमला कर दिया। दूल्हे की गाड़ी तोड़ डाली। दुल्हन और दूल्हा पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ मारपीट की। दुल्हन के जेवर भी लूट लिया। सभी घायलों को बबेरू अस्पताल पर भर्ती करायागया। गांव के चार लोगों 1 दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है।

शादी कार्यक्रम पर दबंगों का कहर : दूल्हा और दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट कर लूट !
The havoc of the bullies on the wedding program: The bride and groom were robbed by beating them up!

आहार गांव के रहने वाला बालकरण की बहन रानी देवी की बारात 20 मई को हमीरपुर जनपद के मौदहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहरका गांव से आई थी, रात्रि में शादी समारोह में द्वारचार के समय गांव के कुछ दबंगों नें शराब के नशे पर मारपीट किया, दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया उसके बाद शादी की रस्मे हुई।

शादी कार्यक्रम पर दबंगों का कहर : दूल्हा और दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट कर लूट !
The havoc of the bullies on the wedding program: The bride and groom were robbed by beating them up!

मंगल फेरे के बाद कलेवा कार्यक्रम ही चल रहा था तभी गांव के चार लोग के साथ लगभग 15 लोग पहुंच कर लाठी डंडा फरसा और तमंचा लेकर हमला कर दिया। दूल्हे की गाड़ी को भी तोड़ डाला, दुल्हन पक्ष और दूल्हा पक्ष से 8 लोग घायल हुए हैं, वही दुल्हन रानी देवी के ससुर ईश्वरदीन ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले मेरे बहू के सोने -चांदी के जेवर भी ले गए। वहीं सभी घायलों को बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

शादी कार्यक्रम पर दबंगों का कहर : दूल्हा और दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट कर लूट !
The havoc of the bullies on the wedding program: The bride and groom were robbed by beating them up!

जिसमें दुल्हन रानी देवी पुत्री स्व पुन्ना (20) वर्ष दुल्हन का भाई शिवकरण (28) वर्ष ,अजय कुमार (24) वर्ष राजेश (26) वर्ष दुल्हन की मां संपत (55) वर्ष दूल्हा का भाई निलेश कुमार पुत्र चुनबाद (22)वर्ष निवासी बिहरका थाना मौदहा, रोशनी पुत्री सिद्ध किशोर (16) वर्ष, निवासी पनगरा थाना नरैनी, राहुल पुत्र गोरेलाल (24) वर्ष निवासी करमचंद जनपद जालौन हैं । दुल्हन के भाई बालकरण के द्वारा चार नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा नें बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, जांच के आधार पर कार्यवाही होंगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जन्मतिथि को लेकर रहें सावधान : अब आधार कार्ड में एक बार ही अपडेट होगी जन्मतिथि

डीएम आनंद के निर्देश : शिकायतें निपटाने में न हो देर …

City News Uttar Pradesh

News : सीएम योगी ने कसा तंज- बोले, यूपी में माफियाओं की छाती पर चल रहे बुल्डोजर तो शरण देने वालों के पेट में हो रहा दर्द

City News Uttar Pradesh

पुलिस भर्ती परीक्षा : पहले दिन चुस्त व्यवस्था के बीच निपटी शांति पूर्ण

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का निर्देश : घर-घर जाकर कराएं वैक्सीनेशन

City News Uttar Pradesh

शराबी पति ने पत्नी को छत से फेंका: हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़