30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा का उद्यान विभाग भ्रष्टाचार का बन गया गुदड़ी का लाल : सरकारी धन हड़प का चमत्कार
उत्तर प्रदेश

बांदा का उद्यान विभाग भ्रष्टाचार का बन गया गुदड़ी का लाल : सरकारी धन हड़प का चमत्कार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में उद्यान विभाग गुदड़ी के लाल की तर्ज पर “सरकारी धन का हड़पू” साबित हो रहा है ? खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित सभी खाद्य उद्योगों की स्थापना व विस्तारीकरण के लिए उद्यान विभाग नकारा साबित हुआ है ? इस विभाग की खुशनसीबी यह है कि जिला स्तर पर कोई गहन समीक्षा भी निरंतर नहीं करता।

बांदा का उद्यान विभाग भ्रष्टाचार का बन गया गुदड़ी का लाल : सरकारी धन हड़प का चमत्कार
Banda’s Horticulture Department has become the red of corruption: miracle of usurpation of government money

योजनाओं की जांच की जाये तो उद्यान विभाग के उदर में इतना घोटाला मिलेगा जो बेहिचक गटका गया है। खाद्य प्रंसकरण से संबंधित उधोगों में बड़ा खेल है। नियमानुसार कोई उद्यमी को 35 प्रतिशत तक अनुदान देने की योजना है, ताकि इससे जनपद के बेरोजगार युवा उद्यान स्थापित कर उड़ान भर सकें। इन्हें 10 लाख रुपये तक का अनुदान मिलता है। वह चाहे नया उद्यम लगाएं या फिर उद्यम को विस्तार दे सकेंगे। लेकिन सब कुछ इस “विभाग के भर्रव” में फंसा “मकड़ जाल में उलझा रहता” है।

बांदा का उद्यान विभाग भ्रष्टाचार का बन गया गुदड़ी का लाल : सरकारी धन हड़प का चमत्कार
Banda’s Horticulture Department has become the red of corruption: miracle of usurpation of government money

अब एक उदाहरण समझिये। उद्यान विभाग एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत सरसो के तेल की इकाई पर अनुदान देता रहा है। अब विभाग ने कई व्यवसायों को इसमें शामिल किया है। खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित सभी खाद्य उद्योगों की स्थापना व इसके विस्तार पर 35 प्रतिशत तक अनुदान की योजना संचालित होती है।

आत्म निर्भर भारत योजना व प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत तेल उद्योग, दूध डेरी, चावल, ब्रेड बेकरी, दाल मिल, मशरूम उद्योग, आटा उद्योग, मसाला चक्की, नमकीन उद्योग, मिठाई उद्योग, आचार, मुरब्बा, सिरका उद्योग आदि शामिल हैं। इनकी नई इकाई लगाने या फिर पहले से चल रही इकाइयों के विस्तारीकरण के लिए उद्यान विभाग वास्तविकता के धरातल पर कथित सुविधा शुल्क के अभाव में मददगार नहीं बन पा रहा। हालांकि जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र साहू से जब सवाल दागे गये तो वह कतराते रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बारिश से तबाही: दो दर्जन से ज्यादा कच्चे मकान हुए धराशाई

City News Uttar Pradesh

चिकित्सा सेवायें बन गई हैं रेत का महल, बीमारियां खिल खिला रहीं, नहीं हैं अंकुश !

City News Uttar Pradesh

ठगी : बुजुर्ग का केसीसी बनवा प्राइवेट कर्मी डकार गया लाख रुपये, बैंक की नोटिस से घपला आया सामने

ज्वाला कप क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रयागराज नें कानपुर को हराया : पहुंची सेमी फाइनल

City News Uttar Pradesh

अधिक शराब पीने से युवक की बिगड़ी हालत, मौत

विश्व दलहन दिवस : बुंदेलखंड के लिए विकसित की जा रहीं दलहन की नई प्रजातियां

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़