बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में चाचा को भतीजी के तीन माह पहले चोरी-छिपे की प्रेमी से की कोर्ट मैरिज का पता चला। गुस्से से आगबबूला हुए चाचा ने उसके प्रेमी को खत्म करने का षड्यंत्र अपने बेटे संग मिलकर रच डाला। घात लगाकर प्रेमी को दबोच लिया। पहले पिटाई की, फिर उसे जबरन जहर पिला दिया। गंभीर हालत में प्रेमी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवारजन ने ऑनर किलिंग का आरोप लगाया है। इस मामले में दो लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

तीन माह पहले की थी था प्रेमी से कोर्ट मैरिज : मामला बौंडी थानाक्षेत्र का है। यहां के निवासी कर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नीरज सिंह का थानाक्षेत्र के ही घरेहरा नकदिलपुर ग्राम पंचायत के रानीबाग की रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 10 अक्टूबर 2019 को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। हाल ही में लड़की के परिवारजनों को दोनों के कोर्ट मैरिज की बात पता चली तो वे आगबबूला हो गए। इस बात को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश हो गई। आरोप है कि कर्मेंद्र बुधवार की शाम मरौचा बैंक से जैतापुर होते हुए गांव वापस जा रहा था। इस दौरान प्रेमिका के चाचा दद्दन सिंह व उनके लड़के ने प्रेमी कर्मेंद्र को रानीबाग के पास तटबंध पर रोक लिया। लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इससे मन नहीं भरा तो चोटिल युवक को जबरन जहर पिलाकर भाग गए। युवक ने घटना की जानकारी दूरभाष पर अपने भाई को दी। मौके पर पहुंचे परिवारजन ने थानाध्यक्ष बौंडी को हालात से अवगत कराया। आनन-फानन में युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद ईएमओ आरपी सिंह ने युवक का उपचार शुरू किया, लेकिन युवक ने उपचार के दौरान दमतोड़ दिया।
– क्या कहती है पुलिस
थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई पंकज कुमार सिंह के तहरीर पर दद्दन सिंह और उनके लड़के के खिलाफ मारपीट व गैर इरादतन हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![]()



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
