City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : कहा 18 गांवों की बिजली व्यवस्था अति शीघ्र हो बहाल
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : कहा 18 गांवों की बिजली व्यवस्था अति शीघ्र हो बहाल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्व विधायक एंव भाजपा के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह नें तिंदवारी क्षेत्र में क्षेत्र के 18 गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो जानें पर गंभीर चिंता जताई है। कहा है कि पचास घंटे से बिजली नहीं मिल रही। इससे पेयजल आपूर्ति पर भी विपरीत असर पड़ा है। उन्होने बिजली विभाग के अधिकारियों से युध्द स्तर पर कार्य कर विजली व्यवस्था बहाल किये जानें पर जोर दिया है।

पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : कहा 18 गांवों की बिजली व्यवस्था अति शीघ्र हो बहाल
Former MLA Daljit expressed concern: Said that the power system of 18 villages should be restored very soon

दरअसल महोखर गांव के पास निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर काम में लगी जेसीबी से शनिवार की शाम बांदा पावर हाउस से तिंदवारी सब स्टेशन को आने वाली अंडर ग्राउंड 33 केवी लाइन की केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इससे 18 गांवों में बिजली और पानी आपूर्ति ठप है। लगभग सवा लाख की आबाद 50 घंटे से बिजली न मिलने का कष्ट इस भीषण गर्मी में झेल रही है।

पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : कहा 18 गांवों की बिजली व्यवस्था अति शीघ्र हो बहाल
Former MLA Daljit expressed concern: Said that the power system of 18 villages should be restored very soon

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किसी कर्मचारी ने बिजली विभाग को इसकी सूचना नहीं दी, जिसके कारण सब स्टेशन के बिजली कर्मियों की चार टीमें रात तक फाल्ट खोजने में लगी रहीं। क्षतिग्रस्त केबल दुरुस्त नहीं किया जा सका। रविवार सुबह अंडर ग्राउंड पड़ी दूसरी केबल से सप्लाई शुरू करने की कोशिश की तो जोड़ से बार-बार फाल्ट होने लगा। प्रयागराज से मंगाई ज्वांइट किट मंगाई गई है। जिसके सोमवार को आने की बात कहीं गई है।


पूर्व विधायक दलजीत नें बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से कस्बा समेत क्षेत्र के 18 गांव गोधनी, पिपरगवां, मुंगुस, परसौड़ा, धौसड़, जसईपुर, मिरगहनी आदि करीब डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित है। जलापूर्ति भी नहीं हो रही है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें डीएम से भी मांग की है कि बिजली व्यवस्था की बहाली हेतु युध्ध स्तर पर कार्य कराने के निर्देश दें।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संदिग्ध परस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला : परिजनों का मानना हैं हत्या

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पहल पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त होने की हुई कवायद

आचार संहिता खत्म : अब विकास कार्यों को गति के लिये बैठक में हुई कवायद

लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती की बसपा नेताओं को दो टूक : साम, दाम, दंड, भेद को लेकर कही बड़ी बात

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: देवांगना एयरपोर्ट के पास सिद्धपुर जंगल में भड़क उठी भीषण आग, दो घंटे रहा अफरा-तफरी का माहौल

हमीरपुर: सीवर टैंक साफ करते समय दो सफाईकर्मी जहरीली गैस में बेहोश हुए, नाजुक हालत में हुए कानपुर रेफर

ब्रेकिंग न्यूज़