27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
आग का तांडव : शार्ट सर्किट से पांच मकान जलकर राख, सात मवेशी जिंदा जले
उत्तर प्रदेश

आग का तांडव : शार्ट सर्किट से पांच मकान जलकर राख, सात मवेशी जिंदा जले

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वीरा गांव के मजरा साड़ी का पुरवा में आग के तांडव से हाहाकार मच गया। शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे पांच घर जलकर राख हो गए। सात मवेशी जिंदा जल गए। करीब दस लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। सूचना पर भी अग्निशमन दस्ता समय से नहीं पहुंचने से लोगों में गुस्सा है।

आग का तांडव : शार्ट सर्किट से पांच मकान जलकर  राख, सात मवेशी जिंदा जले
Fire orgy: Five houses burnt to ashes due to short circuit, seven cattle burnt alive

साड़ी पुरवा में सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे रामराज यादव के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। घर के लोग शोर मचाते हुए बाहर भागे। जब तक ग्रामीण जुटे, तेज हवा के चलते पड़ोसी शिवशरण यादव का घर भी आग की चपेट में आ गया। लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे, तब तक बगल में रहने वाले रामशरण यादव का आशियाना भी लपटों में घिर गया। एक के बाद एक पांच घर आग की चपेट में आ गए। शिवसिंह और सत्येंद्र यादव का आशियाना जलने लगा।


आग में घिरे मकानों के लोग जान बचाने को भाग खड़े हुए। सूचना के दो घंटे बाद तक फायर ब्रिगेड टीम नहीं पहुंच सकी। जिनके मकानों में आग लगी थी, वह लोग बंधे मवेशी बाहर नहीं निकाल सके। देखते ही देखते पांच आशियाने राख हो गए। शिवशरण के घर में बंधे छह मवेशी जिंदा जल गए, जिसमें तीन भैंसे, एक गाय व एक बकरी है। जबकि शिवसिंह की एक भैंस की मौत हो गई।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हीरो बने सदर विधायक प्रकाश : भाजपा नेताओं ने 228 गांवों में दी दस्तक …

खेद प्रकाशन ….City News Uttar Pradesh

भाई की बारात से लौट रहे तीन युवकों की ट्रक चपेट में मौत : ट्रक सहित चालक फरार

बांदा में रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य राक्षसी की शिकार, संकट मोचन का इंतजार ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने नए दशक के बजट को बताया दीवालिया बजट…

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य सिस्टम आईसीयू में: डायरिया-बुखार से त्राहिमाम, अस्पताल बेहाल, मरीज बेहिसाब

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़