25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
प्राइवेट बस परिचालक को दूसरे बस ने रौंदा: हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

झांसी- मीरजापुर हाईवे पर सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। आरोपित चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश कर रही है।
अतर्रा थाने के सुलक थोक निवासी गुलाबचंद्र सोनी का 32 वर्षीय पुत्र विजय उर्फ गुड्डू सोनी ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह बदौसा रोड वी बाजार के सामने हाईवे पर सड़क किनारे खड़े होकर सवारियों का इंतजार कर रहा था। उसके नजदीक ई रिक्शा खड़ा था। तभी तेज रफ्तार बदौसा की ओर से आई बोलेरो की उसे पीछे से टक्कर लग गई।

सड़क दुर्घटना : झांसी- मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत
Road accident: E-rickshaw driver dies after colliding with speeding Bolero on Jhansi-Mirzapur highway

मोहल्लेवासियों ने उसे गंभीर घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजन एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वृद्ध पिता ने बताया कि उसके तीन वर्ष का एक बेटा शिवांश है। पत्नी शिवानी व मां उमा का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना निरीक्षक अनूप दुबे ने बताया कि मोहल्लेवासियों ने बोलेरो के दो अलग-अलग नंबर दिए हैं। जिनकी जांच करने पर वह बाइक के नंबर होना मिले हैं। आरोपित चालक व उसकी बोलेरो का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मिलावटखोरी चरम पर : खाद्य सुरक्षा विभाग क्यों रहता है खामोश !

City News Uttar Pradesh

जनता की नब्ज पर कांग्रेस की पकड़: जनसभा में उठी बदलाव की लहर, गांव-गांव संगठन की गूंज

City News Uttar Pradesh

मंडल में दरिंदगी का अड्डा बना बांदा: हवस के ‘हैवान’ बेलगाम, मासूमों की ‘चीखों’ से कांप रहा कानून

City News Uttar Pradesh

ग्रामीणों नें समस्याओं को लेकर किया तहसील में प्रदर्शन : एसडीएम को दिया ज्ञापन

थैली की खनक बीमारी नें अफसरों को बनाया सूरदास: इलाज साबित हो रहा है बेअसर

बांदा में “बुर्ज” की आड़ से कजली मेला देखती थीं “नवाब की बेगमें” !

ब्रेकिंग न्यूज़