City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश नें "करोड़ों रुपयों की कराई बरसात" : पेयजल संकट होगा "छू मंतर"
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश नें “करोड़ों रुपयों की कराई बरसात” : पेयजल संकट होगा “छू मंतर”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर “विधायक प्रकाश नें पेय जलापूर्ति दुरुस्त करने के लिये शासन से करोड़ों रुपयों की बरसात” करा दी। पेयजल संकट दूर होगा। शहर में पीने योग्य “पानी की बहार” होगी। “बिना मोटर छत पर उछल कर पहुंचेगा पानी पहुंचेगा”। इसकी शुरुवात स्वराज कालोनी से होगी। बिसण्डा नगर पंचायत की सभी पाइप लाइन बदली जायेगी 35 करोड रुपये स्वीकृत हुये हैं।

विधायक प्रकाश नें "करोड़ों रुपयों की कराई बरसात" : पेयजल संकट होगा "छू मंतर"
MLA Prakash “It rained crores of rupees”: Drinking water crisis will be “Chhu Mantar”

आपको बता दूँ की शहर की पेयजल परेशानी से चिंतित विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा शासन समस्या के निराकरण के लिये प्रस्ताव दिए गये थे। इसी संदर्भ में बांदा नगर के वार्ड 14 स्वराज कालोनी हेतु परियोजना की वित्तीय एवं प्रशासनिक मंजूरी मिली। नगर निकाय विभाग नें 1585.7 लाख के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 258.23 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी है।

इस योजना के अन्तर्गत स्वराज कालोनी वासियों को 24 घंटे शुद्ध पेयजल आपूर्ति मिलेगी। बिना किसी मोटर पम्प आदि के घरों की छतों पर टंकियों में पानी पहुंच जायेगा। विधायक प्रकाश के प्रयास से इस परियोजना के साथ ही नगर पंचायत बिसण्डा पुर्नगठन पेयजल योजना को स्वीकृति मिली है।

विधायक प्रकाश नें "करोड़ों रुपयों की कराई बरसात" : पेयजल संकट होगा "छू मंतर"
MLA Prakash “It rained crores of rupees”: Drinking water crisis will be “Chhu Mantar”

शासन से अनुमोदित लागत 3527.93 लाख है। इसके सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 572.46 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस योजन अन्तर्गत नगर पंचायत बिसण्डा में पुरानी एवं जर्जर पाईपलाइनों को बदला जायेगा। पेयजल अपूर्ति हेतु नवीन टंकियों का निर्माण एवं नये ट्यूबवेलों की स्थापना आदि का कार्य होगा। इन दोनो परियोजनाओं की कार्यदायी संस्था अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड, जल निगम (नगरीय) को बनाया गया है। अधिशाषी अभियन्ता, जल निगम नगरीय गौरव चैधरी नें बताया कि जल्द ही स्वीकृत परियोजनाओं की टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य शुरू कराया जायेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत की हो रही जयकार : नेत्र शिविर का रच रहें इतिहास

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें कहा समाधान दिवस के प्रति रखें “अनुराग” : रहें सावधान

City News Uttar Pradesh

नीबू अपने आशिकों को रही निचोड़ : ककड़ी, खीरे ने दिखाए नखरे

डीएम अनुराग का चला हंटर : बीएसए समेत 50 अफसरों का का रोका वेतन, किया जवाब तलब

City News Uttar Pradesh

शर्मनाक : बांदा में युवती को बेहोश कर बना रहा था शारीरिक संबंध, पड़ोसियों के आने पर भागा दुकानदार

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील ले रहे बिजली से टक्कर : दिखाया दम, सुधरेगी बिजली

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़