23.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मौरंग लदे ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत, चालक हिरासत में …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। साइकिल से सामान लेने के लिए निकले किशोर की मौरंग व सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने जान ले ली। हादसा तेलिनपुरवा हस्तम माइनर के पास गुरुवार की सुबह को हुआ। टक्कर लगने से लहूलुहान किशोर तड़पने लगा। ग्रामीणों ने पुलिस व स्वजन को सूचना दी। जानकारी पर पहुंचे स्वजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित चालक को हिरासत में लेने के साथ ट्रैक्टर जब्त कर लिया।


ग्राम महोतरा निवासी ललित का 12 वर्षीय पुत्र अनिल सुबह करीब दस बजे साइकिल से अतर्रा बाजार सामान खरीदने जा रहा था। तेलिन पुरवा हस्तम माइनर के पास मौरंग व सीमेंट लाद आ रहे ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अनिल बुरी लहूलुहान हो गया और तड़पने लगा। आसपास के ग्रामीण पहुंचे और स्वजन को सूचना दी। ट्रैक्टर समेत भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक शिवसागर ने मृत घोषित कर दिया।


– छोटे भाइयों का हाल बेहाल, मां बेसुध
ग्रामीणों ने बताया कि ललित मजदूरी करता है और बटाई पर खेती कर परिवार पालता है। घर की माली हालत अच्छी नहीं है। ललित ने बताया कि वह खेत मालिक के यहां चारा काटने गया था। सामान लेने के लिए बेटा अनिल साइकिल से निकला था। अनिल तीन बेटों और एक बेटी में सबसे बड़ा था। जैसे ही मौत की सूचना घर पहुंची, भाई-बहन बेहाल हो गए। मां गायत्री बेसुध हो गईं। प्रभारी निरीक्षक अरविद सिंह गौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर जब्त करने के साथ चालक को हिरासत में लिया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें शुरू किया महा जनसंपर्क : मिशन 24 को दी उड़ान

यात्रा होगी भक्तिमय: 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा तक उत्तर प्रदेश की बसों में बजेंगे राम भजन

बीस वर्ष बाद आया फैसला, कोर्ट ने मारपीट में पिता-पुत्र पर लगाया जुर्माना

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें दिया मंत्र :भाजपा को मजबूत बनाने हेतु हों एकजुट

City News Uttar Pradesh

आवास योजना हुई ‘नंगी’ : फाइलों में विकास, सिस्टम की निकली ‘हवा’ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़