31.3 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डाकघर भर्ती घोटाला : फर्जी अंकपत्र से नौकरी कर रहे 32 डाकपाल बर्खास्त, दर्ज हुई एफआईआर
उत्तर प्रदेश

डाकघर भर्ती घोटाला : फर्जी अंकपत्र से नौकरी कर रहे 32 डाकपाल बर्खास्त, दर्ज हुई एफआईआर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल डाकघर में भर्ती घोटाला पकड़ा गया है। चारों जिलों में शाखा डाकपाल और सहायक शाखा डाकपाल के पदों पर करीब 120 कर्मियों को बिना अभिलेखों की जांच के ही नियुक्ति कर दी गई। शासन स्तर पर शिकायत हुई तो जांच कराई गई। इनमें अब तक 32 कर्मी ऐसे मिले हैं, जिनके अभिलेख फर्जी हैं। इन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। डाक अधीक्षक ने इन कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

डाकघर भर्ती घोटाला : फर्जी अंकपत्र से नौकरी कर रहे 32 डाकपाल बर्खास्त, दर्ज हुई एफआईआर
Post Office Recruitment Scam: 32 postmasters working with fake mark sheets dismissed, FIR registered

चित्रकूटधाम मंडल में डेढ़ वर्ष पहले विभिन्न शाखाओं के लिए शाखा डाकपाल और सहायक डाकपाल की भर्ती की गई थी। जांच में 32 डाकपाल और सहायक डाकपाल के अंकपत्र फर्जी पाए गए। इनमें 26 शाखा डाकपाल और छह सहायक डाकपाल हैं। बांदा में चार डाकपाल व दो सहायक डाकपाल, चित्रकूट में पांच डाकपाल और तीन सहायक डाकपाल और मंडलीय कार्यालय में तीन डाकपाल, हमीरपुर में चार और बाकी महोबा के कर्मचारी हैं।

डाकघर भर्ती घोटाला : फर्जी अंकपत्र से नौकरी कर रहे 32 डाकपाल बर्खास्त, दर्ज हुई एफआईआर
Post Office Recruitment Scam: 32 postmasters working with fake mark sheets dismissed, FIR registered

यह कर्मचारी करीब एक वर्ष से तैनाती के बाद वेतन भी ले रहे थे। इस बीच डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासन स्तर से ही सत्यापन में विलंब हुआ है। तीन दिन पहले इन सभी 32 डाक कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। चित्रकूटधाम मंडल के डाक अधीक्षक जीए खान ने बताया कि मंडल में चारों जिलों में पिछले वर्ष भर्ती डाकपालों व सहायक डाकपालों के अभिलेखों का सत्यापन कराया गया है। फर्जीवाड़ा वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बुन्देलखंड का किसान जूझ रहा समस्याओं से – बुंदेला …

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन को सपा में रमजान बाद मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी: ‘तेज’ हुई सक्रियता

City News Uttar Pradesh

यूपी सरकार ने पांच सदस्यीय आयोग का किया गठन: निकाय चुनाव में ट्रिपल टी फार्मूले पर लागू होगा आरक्षण

City News Uttar Pradesh

एआरटीओ शंकर सिंह की कड़ी कार्रवाई: 10 ओवरलोड ट्रकों समेत 13 वाहनों को किया जब्त

बांदा में मुख्य बाजार में ‘ऐतिहासिक’ अतिक्रमण: झाम के ‘झाम’ से ‘बड़ी मुसीबत’

City News Uttar Pradesh Desk

पंचायत चुनाव : कुशल रणनीतिकार बन उभरे विधायक प्रकाश …

ब्रेकिंग न्यूज़