City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

मंडलायुक्त ने पेंशन अदालत में दिए निर्देश : रिटायर्ड कर्मियों के देयकों का कराएं भुगतान …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को सुना जाए और उनका समय से निस्तारण कराया जाए। ताकि सेवानिवृत्त देयकों का भुगतान हो सके। यह निर्देश चित्रकूटधाम मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने आयोजित पेंशन अदालत में दिए।


आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक माह की पहली तारीख को सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के सेवानिवृत्त देयकों से संबंधित समस्यायें सुनी जायेंगी। यदि माह की पहली तारीख को अवकाश होगा तो अगले कार्य दिवस में समस्याओं को सुना जाएगा।

आयुक्त ने पेंशन अदालत में चकबंदी विभाग चित्रकूट के सेवानिवृत्त कर्मचारी सुदामा प्रसाद तथा रामखिलावन की समस्यायें सुनी। चकबन्दी अधिकारी चित्रकूट को निर्देश दिये कि एक सप्ताह में एसीपी के संबंध में निर्णय किया जाए जिससे कर्मचारियों को पेंशन में मिलने वाला लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि 24 जुलाई को उपरोक्त प्रकरणों की पुनः सुनवायी की जायेगी, जिसमें चकबंदी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

आयुक्त ने यह भी निर्देश दिये कि सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति सम्बन्धी देयकों को समय से भुगतान करने की संबंधित कार्यालयाध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी। बैठक में संयुक्त निदेशक पेंशन कमलेश कुमार, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र्र सिंह यादव तथा संबंधित विभागों के अधिकारी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंडल कारागार में मुख्तार की बैरक का डीएम एवं एसपी नें किया औचक निरीक्षण: 4 घण्टे चेकिंग

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव, अब बरेली रेंज के 12 वार्डन व गाजियाबाद के डिप्टी जेलर हुए तैनात

City News Uttar Pradesh

अस्पताल बना ‘अखाड़ा’: ‘थप्पड़ों’ की हुई जमकर बारिश, सुरक्षा ‘भगवान’ भरोसे

निकाय चुनाव में दावेदारों के साथ ही बढ़ी भाजपा की दिक्कतें : राजधानी तक हो रही दौड़

City News Uttar Pradesh

बांदा के स्वास्थ विभाग का निकम्मापन उजागर : पांच बच्चों का हो गया मर्डर

City News Uttar Pradesh

केन और यमुना का जल स्तर बढ़ा : जलशक्ति मंत्री रामकेश नें राहत कार्यों के लिये किया एलर्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़