24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

नृशंस हत्या : पड़ोसी को काटने के बाद आरोपी, खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा थाने, पत्नी पर था वशीकरण का शक …

 

  • ( मंडल ब्यूरों-विनोद मिश्रा )

महोबा। महोबा जिले में थाना श्रीनगर के भंडरा गांव में पत्नी का वशीकरण करने के शक में पड़ोसी वृद्ध की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने जाकर खुद घटना की जानकारी दी। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।


भंडरा गांव निवासी लक्ष्मण अहिरवार (60) खेती-किसानी के साथ कई वर्षों से झाड़फूंक का काम करता था। पड़ोसी किशोरी अहिरवार को शक था कि लक्ष्मण ने झाड़फूंक करके उसकी पत्नी का वशीकरण कर लिया है। इसी बात को लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद हुआ।


शनिवार की सुबह लक्ष्मण अहिरवार खेतों से लौटने के बाद नीम के पेड़ के नीचे बैठ गया। तभी किशोरी अहिरवार ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर व चेहरे में कई बार हमला किए जाने से लक्ष्मण की मौके पर मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर थाना श्रीनगर पहुंच गया। जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।


सूचना मिलते ही अपर एसपी आरके गौतम, सीओ कुलपहाड़ तेजबहादुर सिंह, थानाध्यक्ष संजय शर्मा पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक के भतीजे बालादीन अहिरवार की तहरीर पर आरोपी किशोरी अहिरवार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ कुलपहाड़ ने बताया कि मृतक व आरोपी के घर आमने-सामने हैं।


सुबह आठ बजे कुल्हाड़ी से हमलाकर वृद्ध की हत्या की गई है। आरोपी किशोरी ने जो स्वीकारा है, उससे जाहिर होता है कि आरोपी को शक था कि वृद्ध के अवैध संबंध उसकी पत्नी से हैं। आलाकत्ल बरामद किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।


– खून से सनी कुल्हाड़ी देख दंग रह गए पुलिसकर्मी
थाना श्रीनगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी उस समय दंग रह गए। जब सुबह करीब साढ़े आठ बजे युवक हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने मामला जाना तो उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पड़ोसी लक्ष्मण ने उसकी पत्नी का वशीकरण झाड़फूंक के माध्यम से कर लिया था। जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया।


– पुत्री के साथ घर पर रहता था वृद्ध
भंडरा गांव निवासी मृतक लक्ष्मण अहिरवार अपनी पुत्री भारती (15) के साथ घर पर रहता था जबकि उसके तीन पुत्र रवि, संजय व धर्मेंद्र अपनी मां संतोषी के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करते थे। घटना की सूचना पर तीनों पुत्र गांव के लिए रवाना हो गए। घर में अकेली मृतक की पुत्री भारती का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिवार की महिलाएं व पड़ोसी ढांढस बंधाते रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : जिले में 95 ग्राम पंचायतों में 20 जून को होगी पहली बैठक …

बांदा का “उमरी गांव” : मोदी के कारण प्रशासन की उड़ी है “नींद” …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा “दंगल” का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का “संगम”

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश का गीत: जनता का दिल रहा जीत !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद का ‘तिंदवारी’ से ‘टिकट पक्का’? योगी के ‘विश्वास पात्रों’ में ‘गिनती’ !

City News Uttar Pradesh Desk

चित्रकूट की ‘सुरक्षा’ फौजियों को ‘सुपुर्द’: सर्जिकल स्ट्राइक के लिये ‘रेड एलर्ट’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़