24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में युवती के 'लापता' होने का मामला : दामाद पर लगा आरोप, मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

बांदा में युवती के ‘लापता’ होने का मामला : दामाद पर लगा आरोप, मामला दर्ज

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने अपने सगे दामाद पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पिता के अनुसार, युवती घर से 1 लाख रुपये नकद और कुछ गहने भी ले गई है। यह घटना बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र की है। पिता ने बताया कि उनकी बेटी कुछ दिनों पहले अचानक घर से गायब हो गई थी।

बांदा में युवती के 'लापता' होने का मामला : दामाद पर लगा आरोप, मामला दर्ज

उन्होंने रिश्तेदारों के घरों, गांव और आसपास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें लापता युवती के जीजा पर उसे ले जाने का आरोप लगाया गया है। पैलानी थाने के एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी दामाद को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वह अपनी पत्नी, जो लापता युवती की बड़ी बहन है, के साथ थाने आया था।

बांदा में युवती के 'लापता' होने का मामला : दामाद पर लगा आरोप, मामला दर्ज

थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में दामाद द्वारा युवती को ले जाने के स्पष्ट सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि युवती बालिग है। पुलिस अब सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है और जल्द ही उसे बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : खेल खेल में हुआ विवाद, मार दी गयी गोली …

आपरेशन क्लीन : अंतरराज्यीय गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार, 286 किलो गांजा हुआ बरामद

मंत्री रामकेश बोले, भाजपा के पक्ष में करें ऐतिहासिक मतदान

बांदा में ‘बरकत’ का बावनपरी खेल में ‘बरक्कत’: लाखों के लगते हैं दांव, 15 बाउंसरों का पहरा !

City News Uttar Pradesh Desk

Corona Vaccination: यूपी में दिखने लगा कोरोना टीकाकरण महाभियान का असर, अब तक 2 करोड़ लोगों ने लगवाई वैक्सीन …

सदर विधायक प्रकाश नें विद्यार्थी परिषद समारोह में संगठन का बताया महत्व

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़