
- शरद मिश्रा
बांदा। जिले में पंप कैनाल ‘किसानों’ से ‘किनारा’ कर गये हैं। किसान ‘सिंचाई’ के लिये ‘पानी की गुहार’ लगा रहा है। हालात यह हैं की ज्यों ज्यों दवा की मर्ज बढ़ता ही गया। इसी क्रम में गिरवां क्षेत्र की ‘काजीपुर पंप कैनाल’ से ‘पानी न छोड़ने पर खेतों में खड़ी फसलें सूखने’ लगी हैं। किसान ‘चिंतित’ हो ‘माथा’ पीट रहा है।

पंप चालू करने की निर्धारित अवधि 25 अक्टूबर बीतने के बाद भी ‘नहर में पानी नहीं छोड़ा’ गया। इससे फ़सलें सूख रहीं है। काजीपुर गांव के पास से निकली केन नदी से संचालित पंप कैनाल से काजीपुर, पिथौराबाद, मुरादपुर, शेरपुर, खोही आदि गांवों में नहर के जरिये पानी पहुंचाया जाता है।

इससे किसानों के खेतों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है लेकिन रबी फसल के लिए अभी तक पंप कैनाल से पानी नहीं छोड़ा गया। काजीपुर के लवलेश यादव, नन्हे केवट, लल्लू कुशवाहा, राम सिंह, बाबूराम आदि ने बताया कि पंप कैनाल से पानी छोड़ने के लिए 25 अक्तूबर की तिथि निर्धारित थी। इस वर्ष अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से अभी तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया।

किसानों का कहना है की इस सप्ताह नहर से पानी नहीं मिलता तो करीब आठ गांवों के किसानों की गेहूं, चना आदि की फसलें सूखकर खराब हो जाएंगी। इस विषय में किसानों ने एसडीएम से भेंटकर शिकायत दर्ज कराई है और नहर में पानी छुड़वाए जाने की मांग की है। पंप कैनाल से हर साल 25 अक्तूबर को ‘पानी छोड़’ दिया जाता था लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं हुआ। गेहूं व चना की फसल को पानी की आवश्यकता है। जल्द पानी न मिला तो फसल सूख जाएगी।
8
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
